
संसद में संत वेश पर विवाद(Img- X)
Varanasi: संसद परिसर में संतों की वेशभूषा पहनकर किए गए राजनीतिक प्रदर्शन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शनिवार को पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास के नेतृत्व में संत समाज के प्रतिनिधियों ने कोतवाली थाने पहुंचकर सांसद पप्पू यादव समेत प्रदर्शन में शामिल अन्य नेताओं के खिलाफ शिकायत दी। संत समाज ने आरोप लगाया कि इस घटना से संत परंपरा की गरिमा को ठेस पहुंची है और करोड़ों सनातन अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
महंत बालक दास ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध-प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन इसके लिए संतों की पहचान और धार्मिक प्रतीकों का उपयोग करना उचित नहीं है। उनका कहना था कि संसद जैसे गरिमामय मंच पर संत स्वरूप का राजनीतिक उद्देश्य से इस्तेमाल कर पूरे संत समाज की छवि को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है।
संत समाज की ओर से दी गई तहरीर में पप्पू यादव, राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद सहित प्रदर्शन में शामिल अन्य नेताओं के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत के दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत और समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
Varanasi: न्याय की आस में पहुंची महिला, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा कि सुनवाई में मच गया हड़कंप
मामले पर डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि संत समाज के प्रतिनिधिमंडल से शिकायत प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी।
Location : Varanasi
Published : 1 August 2026, 4:49 PM IST