Amethi News:”किस हथियार से मारा, यह प्रशासन बताए…”अमेठी हत्याकांड पर सपा प्रदेश अध्यक्ष के बड़े सवाल

अमेठी में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने शनिवार को अमेठी का दौरा कर कानून-व्यवस्था पर बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने पीड़ित सुनील पाल के परिजनों से मुलाकात कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 June 2026, 5:43 PM IST

Amethi: अमेठी दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता और भय का माहौल है तथा आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। गरीब आदमी जीने नहीं पा रहा है, बिल्कुल आतंक का माहौल है और अमेठी की घटना इसका पर्याय है।

सुनील पाल परिवार पर हमले का उठाया मुद्दा

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल है। उन्होंने ने अमेठी में विगत दिनों सुनील पाल के घर पर हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सुनील पाल के घर वालों को इतना मारा गया है कि पूरा परिवार डरा हुआ है। उनके पिता को मार दिया गया। उनके घर की महिला को मारा गया यहां तक की उनके एक छोटे बच्चे को भी मारा गया।उन्हें लग रहा है कि उन्हें भी जान से मार डालेंगे।

पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग

पाल ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन परिवार की सुरक्षा पक्की करने के लिए सुरक्षा इंतजाम मजबूत करेगा। परिवार के सदस्यों में घबराहट न फैले, इसके लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए। ऐसे राज्य में जहां कानून के राज की जगह गुंडों का राज चल रहा हो, यह समझना मुश्किल है कि कोई आम नागरिक पुलिस स्टेशन तक कैसे जा सकता है। पूरा परिवार डर के साये में जी रहा है, उन्हें डर है कि कहीं उनकी भी हत्या न कर दी जाए। परिवार के सदस्यों की हत्या में किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया, यह पता लगाना प्रशासन का काम है।

Amethi News: मासूमों की मौत के बाद जागा प्रशासन, अवैध इलेक्ट्रिक बाड़ लगाने वालों की अब खैर नहीं, होगी इतने साल की सजा

राम मंदिर चोरी मामले पर भी साधा निशाना

राम मंदिर में चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए श्याम लाल पाल ने कहा कि सिर्फ राम मंदिर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश में भ्रष्टाचार और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

अखिलेश यादव ने भेजी आर्थिक सहायता

श्याम लाल पाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मामले पर चर्चा की और पीड़ित परिवार की मदद के लिए उन्हें अमेठी भेजा। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी।

Location :  Amethi

Published :  20 June 2026, 5:43 PM IST