
धनराज नथवानी के नाम पर लगी मुहर (Img Source: X)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सपा की ओर से प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी राज्यसभा के लिए अधिकृत प्रत्याशी होंगे। दोनों प्रत्याशी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सुबह 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
सपा की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी राज्यसभा के लिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हैं। दोनों के नामांकन के दौरान अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे।
धनराज परिमल नथवानी के नाम की घोषणा के साथ ही राज्यसभा चुनाव को लेकर सपा की रणनीति का एक अहम हिस्सा साफ हो गया है। इससे पहले तीसरे प्रत्याशी के नाम और उनकी सामाजिक पृष्ठभूमि को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब पार्टी की ओर से धनराज नथवानी को अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी सामने आ गई है।
धनराज नथवानी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन और द्वारका देवस्थानम समिति के वाइस चेयरमैन हैं। वह उद्योगपति और राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी के बेटे हैं।
Big News from UP Politics ahead of the Rajya Sabha Elections: Dhanraj Parimal Nathwani will file his nomination papers as a Samajwadi Party candidate along with Ram Gopal Yadav. Dhanraj is currently the Chairman of the Gujarat Cricket Association and Vice Chairman of the Dwarka… pic.twitter.com/LtNXg1LQWO
— Dynamite News (@DynamiteNews_) September 30, 2026
सपा की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, दोनों प्रत्याशी सुबह 11 बजे अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के साथ ही उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सपा के उम्मीदवारों की तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी।
राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में सपा की ओर से प्रत्याशियों के नाम तय किए जाने के बाद अब चुनावी समीकरण और समर्थन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।
Location : Lucknow
Published : 30 September 2026, 9:56 AM IST
Topics : Akhilesh Yadav Dhanraj Nathwani Rajya Sabha Election Samajwadi Party UP Rajya Sabha Elections