यूपी से जुड़ी बड़ी खबर: पूर्व IAS दिव्या मित्तल मिर्जापुर नगर से लड़ सकती हैं 27 का विधानसभा चुनाव, 29 में भी ठोकेंगी ताल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल में आईएएस पद से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल मिर्जापुर नगर से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 11 October 2026, 7:26 PM IST

Mirzapur: उत्तर प्रदेश की चर्चित आईएएस अधिकारी रही दिव्या मित्तल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में मिर्जापुर नगर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ सकती है। विधानसभा चुनाव 2027 के अलावा दिव्या मित्तल 2029 के लोकसभा चुनाव भी लड़ सकती हैं। रविवार को मां विध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंची दिव्या मित्तल ने चुनाव लड़ने के संकेत दिये।

मिर्जापुर की जिलाधिकारी रह चुकी दिव्या मित्तल का नवरात्रि के प्रथम दिन मिर्जापुर आगमन हुआ। दिव्य पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। भारी जन सैलाब और महिलाओं का समर्थन पाकर दिव्या मित्तल भावुक हो उठीं। महिलाओं ने जहां उनको अपना आशीष दिया तो जगह जगह लोगों ने उनका स्वागत सत्कार किया।

इस बीच दिव्या मित्तल ने कहा कि यदि वहां के लोग उनको समर्थन देंगे तो वो उनके आशीर्वाद से चुनाव लड़ने का सोच सकती हैं। हालांकि उन्होंने कुछ भी साफ नहीं किया।

इस मौके पर दिव्या मित्तल ने कांग्रेस, राजा भैया या अन्य दलों से चुनाव लड़ने की अफवाहों को गलत बताया है। उन्होंने कहा वह जल्द इसका खुलासा करेंगी। पूर्व आईएएस ने कहा कि फिलहाल अभी वह आराधना के लिए मां के दरबार में आई हुई हैं।

पूर्व IAS दिव्या मित्तल का मिर्जापुर के विध्यांचल पहुंचना और लोगों द्वारा उनका स्वागत करना राजनितिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Location :  Mirzapur

Published :  11 October 2026, 6:57 PM IST