
थलापति की शपथ (image source: internet)
Chennai: तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने चुनावी नतीजों में बड़ा उलटफेर किया है, लेकिन सत्ता तक पहुंचने की राह अभी भी आसान नहीं दिख रही है। बहुमत के आंकड़े के इर्द-गिर्द फंसा यह राजनीतिक समीकरण लगातार पेंचीदा होता जा रहा है।
TVK ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर मजबूत उपस्थिति दर्ज की है, लेकिन बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े से 10 सीटें पीछे रह गई है। स्थिति और कठिन तब हो गई जब विजय के एक सीट से इस्तीफा देने के बाद पार्टी की प्रभावी संख्या 107 रह गई। इससे सरकार गठन की चुनौती और बढ़ गई है।
TVK को कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन मिला है, जिससे राजनीतिक समीकरणों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पहले DMK गठबंधन का हिस्सा थी, लेकिन अब उसने TVK का समर्थन कर दिया है। इसके बावजूद यह समर्थन अकेले बहुमत के लिए पर्याप्त नहीं है, जिससे सत्ता का गणित अधूरा रह गया है।
VRS के बाद नई शुरुआत, शिक्षा, स्वास्थ्य और राजनीतिक जागरूकता को लेकर मैदान में उतरे ताराचंद
विजय ने बुधवार को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। सूत्रों के अनुसार राज्यपाल अभी भी संख्या के स्पष्ट समर्थन से संतुष्ट नहीं हैं। विजय ने तिरुचिरापल्ली ईस्ट और पेरम्बूर दोनों सीटों से जीत हासिल कर अपनी लोकप्रियता और राजनीतिक पकड़ साबित की है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कल जाएंगे बंगाल, ममता दीदी का करेंगे नैतिक समर्थन
सोमवार को आए नतीजों ने तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव किया है, जहां TVK ने DMK और AIADMK के लंबे समय से चले आ रहे दबदबे को चुनौती दी है। हालांकि सत्ता की कुर्सी अभी भी दूर है और अंतिम फैसला गठबंधन और राज्यपाल की भूमिका पर निर्भर है। ऐसा मानना जा रहा है कि आने वाले दिनों में समीकरण तेजी से बदल सकते हैं और सरकार गठन की तस्वीर और साफ या और उलझ सकती है।
Location : Chennai
Published : 6 May 2026, 7:19 PM IST