West Bengal News: गरीब परिवारों को हर महीने 15,000 रुपये तक देने का प्रस्ताव, CM सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल में गरीब परिवारों को हर महीने 12,000 से 15,000 रुपये तक की आर्थिक मदद देने का प्रस्ताव सुवेंदु अधिकारी ने रखा है। नंदीग्राम में दुर्गा पूजा पंडालों के उद्घाटन के दौरान दिए गए उनके बयान में कई अहम बातें सामने आईं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 16 October 2026, 5:29 PM IST
google-preferred

Kolkata: पश्चिम बंगाल में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को हर महीने 12,000 से 15,000 रुपये तक की आर्थिक मदद देने का प्रस्ताव सामने आया है। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में दुर्गा पूजा पंडालों के उद्घाटन के दौरान यह बात कही।

जरूरतमंद परिवारों की मदद पर जोर

नंदीग्राम में लोगों को संबोधित करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की जिम्मेदारी लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार को अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं के जरिए ऐसे परिवारों के लिए हर महीने 12,000 से 15,000 रुपये की सहायता की व्यवस्था करनी चाहिए।

अधिकारी के मुताबिक, जिन परिवारों को वास्तव में आर्थिक मदद की जरूरत है, उन्हें पर्याप्त सहायता मिलनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने इस प्रस्ताव को लागू करने के तरीके, पात्र परिवारों की पहचान और इसके लिए जरूरी बजट को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

ये भी पढ़ें- मुर्शिदाबाद में दुर्गा पूजा को लेकर सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, 58 हजार पूजा समितियों को अनुदान से लेकर रोजगार तक का भरोसा

पूरे बंगाल के लिए है प्रस्ताव या केवल नंदीग्राम के लिए?

सुवेंदु अधिकारी के बयान में एक अहम सवाल अब भी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने यह साफ नहीं किया कि प्रस्तावित आर्थिक सहायता नंदीग्राम के जरूरतमंद परिवारों के लिए है या पश्चिम बंगाल के सभी पात्र परिवारों को इसका लाभ देने की बात कही जा रही है। यह भी स्पष्ट नहीं हुआ कि 12,000 से 15,000 रुपये की राशि एक ही योजना के तहत दी जाएगी या अलग-अलग सरकारी योजनाओं को मिलाकर इतनी मदद पहुंचाने का विचार है।

एक लाख युवाओं को नौकरी देने की भी बात

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने शिक्षित युवाओं के रोजगार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने पारदर्शी और योग्यता के आधार पर होने वाली परीक्षाओं के जरिए एक लाख पुरुषों और महिलाओं को नौकरी देने के लक्ष्य का जिक्र किया। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

ये भी पढ़ें- ‘बंगाल में औद्योगिक क्रांति को कोई नहीं रोक सकता’, 6,000 करोड़ के केमिकल प्लांट का उद्घाटन कर बोले CM शुभेंदु अधिकारी

भवानीपुर और नंदीग्राम को लेकर क्या बोले अधिकारी?

सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम से अपने राजनीतिक जुड़ाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भवानीपुर के लोग जब तक चाहेंगे, वह वहां के विधायक के रूप में उनका प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने नंदीग्राम के साथ अपने मतदाता के तौर पर आजीवन जुड़ाव की बात कही।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2021 और 2026 के चुनावों के दौरान वह नंदीग्राम के अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में नहीं जा पाए थे, जबकि अब वहां उनका स्वागत फूलों की बारिश से किया जा रहा है। उन्होंने इसे बदलाव का संकेत बताया।

Location :  Kolkata

Published :  16 October 2026, 5:29 PM IST

Related News

Advertisement