शिवपाल सिंह यादव से मिले फर्रुखाबाद के सपा नेता डॉ. जेपी सिंह वर्मा लोधी, 2027 चुनाव को लेकर चर्चा तेज

उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होती नजर आ रही हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव से वरिष्ठ समाजवादी नेता डॉ. जेपी सिंह वर्मा लोधी ने उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 November 2026, 4:28 PM IST

Farrukhabad: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होती नजर आ रही हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव से वरिष्ठ समाजवादी नेता डॉ. जेपी सिंह वर्मा लोधी ने उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. जेपी सिंह वर्मा लोधी ने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत एवं सम्मान किया।

शिवपाल सिंह यादव का स्वागत एवं सम्मान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर बातचीत हुई। साथ ही समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर डॉ. जेपी सिंह वर्मा लोधी को शिवपाल सिंह यादव का स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

New James Bond 007: डेनियल क्रेग के बाद रॉबर्ट पैटिंसन को ही क्यों चुना गया? पीछे की इनसाइड स्टोरी

गौरतलब है कि डॉ. जेपी सिंह वर्मा लोधी फर्रुखाबाद की 195 भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और क्षेत्र में लगातार राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं।

अब पीएफ क्लेम के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार, EPFO की नई व्यवस्था से राहत

शिवपाल से मुलाकात के बाद चर्चाओं का दौर

शिवपाल सिंह यादव से हुई इस मुलाकात के बाद फर्रुखाबाद के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। खासतौर पर जिले में समाजवादी पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Location :  Farrukhabad

Published :  28 November 2026, 4:28 PM IST