
संविधान रक्षा यात्रा में शामिल होने लखनऊ जाएंगे हाथरस के कांग्रेसी (Image Source: Dynamite News)
Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन 26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली संविधान रक्षा यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कैंप कार्यालय तहसील सासनी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में यात्रा के जिला समन्वयक और अलीगढ़ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरवर शर्मा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में यात्रा के लिए समन्वयकों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें हाथरस से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी मिली है। गिरवर शर्मा के मुताबिक, यात्रा 26 नवंबर को सुबह 11 बजे लखनऊ के 10, माल एवेन्यू से शुरू होगी। कांग्रेसजन नेहरू भवन से गांधी प्रतिमा तक पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद एनसीसी भवन होते हुए हजरतगंज स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
ये भी पढ़ें: हाथरस में रफ्तार का कहर, काल बनकर आई बस, 2 सगी बहनों समेत 4 की मौत
हाथरस से लखनऊ तक कांग्रेस की तैयारी (Image Source: Dynamite News)
गिरवर शर्मा ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य संविधान, लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के साथ कथित वोट चोरी के मुद्दे पर जनता को जागरूक करना है। उन्होंने राहुल गांधी की ओर से उठाए गए चुनावी अनियमितताओं के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के सामने लाने के लिए संघर्ष करेगी।
उन्होंने वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों और सक्रिय कार्यकर्ताओं से अपने संसाधनों से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की। उनका कहना था कि हाथरस से कांग्रेसजनों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जानी है। गठबंधन से जुड़े सवाल पर गिरवर शर्मा ने कहा कि इस संबंध में शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी की इच्छा है कि उसे अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का अवसर मिले और प्रत्येक जिले में कम से कम एक-दो सीटें मिलें।
ये भी पढ़ें: आपकी शिकायत का ऐसे होगा समाधान, हाथरस DM ने अधिकारियों को दी चेतावनी, अब आखिरी तारीख का नहीं करना होगा इंतजार
संविधान रक्षा यात्रा में जुटेंगे कार्यकर्ता (Image Source: Dynamite News)
जिला अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की नींव है और प्रत्येक नागरिक के वोट का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेमंत सेंगर, मथुरा प्रसाद कुशवाह, छोटे लाल उपाध्याय, नवीन उपाध्याय, रिंकू सिंह, राय साहब, भूपेंद्र कुशवाह, रितेश सिंह और अवधेश कुमार सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
Location : Hathras
Published : 24 November 2026, 3:03 PM IST
Topics : Congress Lucknow Rally hathras news Political News Rahul Gandhi Vote Theft Allegations Samvidhan Raksha Yatra 2026