
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला (Img: IANS)
New Delhi: संसद के मानसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के सांसदों ने संसद परिसर के बाहर प्रदर्शन करते हुए अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी और CJP प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "हम तब तक विरोध करते रहेंगे जब तक इन चंदा चोरों, इन चंदा डकैतों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक भगवान राम के पैसे का एक-एक पैसा उनके मंदिर तक वापस नहीं पहुंच जाता।"
राम मंदिर चंदा चोरी पर SP सांसद Dharmendra Yadav का जोरदार हमला#SP #MP #DharmendraYadav #RamMandirdonations #ViralVideo #DynamiteNews @MPDharmendraYdv @samajwadiparty pic.twitter.com/5wl84Bgarh
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 7, 2026
ये भी पढ़ें- BJP के किस नेता पर फिदा हैं राहुल गांधी? इंस्टाग्राम पर किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘वो बहुत कूल हैं’
सपा सांसदों ने मांग की कि राम मंदिर चंदे से जुड़े कथित मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अगर किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर भी विरोध जताया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारे लगाए।
विपक्ष का आरोप है कि 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने जरूरत से ज्यादा सख्ती दिखाई। इसी मुद्दे के साथ राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी का मामला भी संसद के बाहर और भीतर जोर-शोर से उठाया गया।
लगातार हंगामे के कारण शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष ने नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक, छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर दान से जुड़े आरोपों को लेकर सरकार से जवाब मांगा। अब दोनों सदनों की अगली बैठक सोमवार को होगी।
Location : New Delhi
Published : 7 August 2026, 1:27 PM IST