हिंदी
राहुल गांधी का नासिक दौरा (Img- Pinterest)
New Delhi: कांग्रेस के संगठन को महाराष्ट्र में और मजबूत करने की कवायद के तहत चलाए गए ‘संगठन सृजन अभियान’ का आज समापन होगा। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी नासिक पहुंचेंगे। 2 सितंबर 2026 को होने वाले कार्यक्रम में वह 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल रहे नवनियुक्त जिला अध्यक्षों से बातचीत करेंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी ‘वैश्विक राजनीति और भारत’ विषय पर अपना संबोधन भी देंगे।
कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का अंतिम कार्यक्रम नासिक के गंगापुर बांध के पास स्थित MTDC रिसॉर्ट में आयोजित किया जा रहा है। राहुल गांधी दोपहर के समय यहां पहुंचकर पार्टी के नए जिला अध्यक्षों के साथ संवाद करेंगे। कार्यक्रम में महाराष्ट्र कांग्रेस के कई प्रमुख पदाधिकारी और नेता भी मौजूद रहेंगे।
राहुल गांधी की मुलाकात का प्रमुख केंद्र पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष होंगे। वह संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने से जुड़े विषयों पर उनसे बातचीत करेंगे। प्रशिक्षण अभियान के जरिए जिला स्तर पर नेतृत्व को तैयार करने पर कांग्रेस का जोर रहा है।
Rahul Gandhi PC: राहुल गांधी ने सरकार को इन 5 मुद्दों पर घेरा, कहीं ये बड़ी बातें
समापन समारोह में राहुल गांधी ‘वैश्विक राजनीति और भारत’ (Global Politics and India) विषय पर व्याख्यान देंगे। उनके संबोधन में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और भारत की बदलती भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। पार्टी पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के लिहाज से इसे कार्यक्रम का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
नासिक प्रवास के दौरान राहुल गांधी आदिवासी समुदाय के छात्रों और युवाओं के प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान आदिवासी छात्रावासों की स्थिति से जुड़े मुद्दे उनके सामने रखे जाएंगे। पुणे में हाल में आदिवासी छात्रों से जुड़े मुद्दों पर भी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत होने की बात कही गई है।
Rahul Gandhi Gandhi Smriti March: NEET पेपर लीक पर सरकार को घेरा, छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज
राहुल गांधी के कार्यक्रम में कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ के अलावा विजय वडेट्टीवार और बालासाहेब थोरात समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी के शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में होने वाला यह कार्यक्रम संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत कांग्रेस ने जिला स्तर पर पार्टी के ढांचे को मजबूत करने और नए नेतृत्व को प्रशिक्षण देने की दिशा में काम किया है। नासिक में होने वाला समापन समारोह इसी अभियान का महत्वपूर्ण चरण है। राहुल गांधी का जिला अध्यक्षों से संवाद पार्टी की आगे की संगठनात्मक रणनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
Location : New Delhi
Published : 2 September 2026, 11:28 AM IST