मानसून सत्र में बरसेगी सियासी आग! सरकार के तरकश में 7 नए कानून, तो विपक्ष ने तैयार किया अपना चक्रव्यूह

20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। सरकार जहां वंदे मातरम के अपमान को रोकने समेत 7 नए बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष NEET पेपर लीक और अयोध्या दान विवाद जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 18 July 2026, 2:36 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली की तपिश के बीच संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जो 13 अगस्त तक चलेगा। इस बार का सत्र केवल साधारण बैठकों का जरिया नहीं, बल्कि सरकार और विपक्ष के बीच आर-पार की लड़ाई का मैदान बनने वाला है।

इन 25 दिनों में कुल 19 बैठकें होंगी, जिसके लिए सरकार ने अपना एजेंडा बिल्कुल साफ कर दिया है। लोकसभा में इस बार 7 नए बिल पेश किए जाने हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा 'वंदे मातरम के अपमान को रोकने' और 'विदेशी चंदा कानून में बदलाव' से जुड़े विधेयकों की हो रही है।

NDA की रणनीति और विपक्ष का वार

सत्र को शांति से चलाने और अपनी बात मजबूती से रखने के लिए शुक्रवार को दिल्ली के कर्तव्य भवन में एनडीए (NDA) के बड़े नेताओं की एक अहम बैठक हुई। इसमें जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान जैसे सीनियर मंत्रियों ने रणनीति बनाई।

Congress Strategy Meet: मानसून सत्र से पहले सोनिया गांधी के घर बड़ा मंथन! सरकार को घेरने के लिए तैयार होगी ‘सियासी रणनीति’

लेकिन दूसरी तरफ, कांग्रेस और पूरे विपक्ष ने भी सरकार को घेरने का पूरा मन बना लिया है। विपक्ष के पास इस बार NEET-UG पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में धांधली और अयोध्या राम मंदिर से जुड़ा दान विवाद जैसे बेहद संवेदनशील मुद्दे हैं, जिन पर वे सरकार से सीधे जवाब मांगेंगे।

महिला आरक्षण और नीतियों पर तकरार

इस बार की अस्थायी सूची में परिसीमन या महिला आरक्षण जैसे किसी बड़े संविधान संशोधन बिल का जिक्र नहीं है, जिस पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और गौरव गोगोई का कहना है कि वे महिला आरक्षण के साथ हैं, लेकिन इसे परिसीमन से जोड़ना ठीक नहीं है।

Monsoon Session 2026: संसद के मानसून सत्र में होने जा रहा है वो बड़ा बदलाव, जो बदल देगा देश का पूरा इतिहास!

विपक्ष का आरोप है कि शिक्षा मंत्री देश की शिक्षा व्यवस्था संभालने में नाकाम रहे हैं। अब देखना यह होगा कि क्या सरकार विपक्ष के उठाए इन तीखे सवालों और मणिपुर जैसे मुद्दों पर खुलकर जवाब देगी या फिर यह पूरा सत्र हंगामे की भेंट चढ़ जाएगा।

Location :  New Delhi

Published :  18 July 2026, 1:54 PM IST

Related News

Advertisement