|VIDEO| धीरेंद्र शास्त्री के राम-कृष्ण की तुलना पर मचा बवाल, पप्पू यादव ने दी खुली चेतावनी!

भगवान श्रीकृष्ण पर कथित विवादित टिप्पणी को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बीच विवाद गहरा गया है। धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर माफी मांगी, लेकिन पप्पू यादव ने इसे दिखावा और ढोंग करार दिया। आखिर क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं थम रहा विवाद? देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ Dynamite News पर।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 November 2026, 5:32 PM IST


New Delhi : भगवान श्रीकृष्ण पर कथित विवादित बयान को लेकर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। धीरेंद्र शास्त्री की ओर से माफी मांगे जाने के बाद भी पप्पू यादव संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देखिए वीडियो डाइनामाइट न्यूज़ पर।

पप्पू यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण करोड़ों लोगों की आस्था, श्रद्धा और विश्वास के प्रतीक हैं। उनकी गरिमा और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। सांसद ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और कानून के मुताबिक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत के जरिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी पर आपत्ति जताई है।

कृष्ण और राम की मुद्रा को लेकर हुई थी टिप्पणी

दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की मुद्रा और भगवान राम की मुद्रा की तुलना करते हुए कहा था कि कृष्ण का पैर, कमर और गर्दन तीन जगह से टेढ़ी रहती है, जबकि भगवान राम सीधे खड़े होते हैं। उन्होंने अयोध्या और वृंदावन के नाम के साथ बांसुरी बजाने और धनुष चलाने को लेकर भी तुलना की थी।

धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो जारी कर सफाई दी और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनकी बातों का गलत अर्थ निकाला गया है। भगवान कृष्ण का अपमान करने या राम-कृष्ण में भेद पैदा करने का उनका कोई इरादा नहीं था। उन्होंने अपनी टिप्पणी को विनोद और भाव में कही गई बात बताया। हालांकि, पप्पू यादव ने इस सफाई को स्वीकार नहीं किया है।

Location :  New Delhi

Published :  3 November 2026, 5:32 PM IST