Rahul Gandhi CBI-ED Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच में इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश रद्द

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश रद्द कर दिया है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 25 November 2026, 1:43 PM IST

New Delhi: लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति की ईडी-सीबीआई से जांच कराने से जुड़े मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ जांच का जो आदेश जारी किया था, सुप्रीम कोर्ट ने उस आदेश को रद्द कर दिया है। हांलाकि सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही उच्च न्यायालय को इस मामले में दोबारा सुनवाई और विचार करने को भी कहा है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच ने राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति से जुड़े इस मामले पर दोबारा विचार करने के लिए वापस हाई कोर्ट भेज दिया है।

इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शिकायतकर्ता शिशिर की याचिका पर राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई और ईडी की जांच के आदेश दिये थे। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट को नए सिरे से विचार करने को कहा है।

अपडेट जारी है...

Location :  New Delhi

Published :  25 November 2026, 1:41 PM IST