
भाजपा सांसद पर बड़ी कार्रवाई (Img: AI Generated Image)
New Delhi: स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर विवाविद टिप्पणी करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद नागेंद्र राय उर्फ अनंत महाराज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। सांसद अनंत महराज से बंग विभूषण सम्मान भी वापस ले लिया गया है। अनंत महाराज के बयान को लेकर भाजपा खुद उनसे नाराज चल रही थी और बंगाल की पूर्व सीएम ममता मुखर थी। अब अनंत महाराज के खिलाफ एक्शन ले लिया गया है।
बताया जा रहा है कि बीजेपी सांसद को इसी साल फरवरी माह में ममता बनर्जी सरकार द्वारा बंगा विभूषण से सम्मानित किया गया था। हालांकि, विवादित टिप्पणी करने के मामले में राज्य सरकार की ओर से ये कहा गया है कि कुछ तथ्य और परिस्थितियां सामने आई हैं, जिसके कारण नागेंद्र राय के पास इस सम्मान का रहना सवाल खड़े कर रहा है।
ये भी पढ़ें- झारखंड पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बलरामपुर में ABVP का उग्र प्रदर्शन; फूंका हेमंत सोरेन का पुतला
ऐसे में सक्षम अधिकारी इस बात से सहमत हैं कि नागेंद्र राय के पास बंगा विभूषण का रहना इस सम्मान की गरिमा, प्रतिष्ठा और उद्देश्य के अनुरूप नहीं हैं। जिस कारण पश्चिम बंगाल सरकार नागेंद्र राय को तत्काल प्रभाव से 21 फरवरी 2026 गो दिए गए 'बंगा विभूषण' सम्मान को वापस लेती है।
सरकार का यह भी कहना है कि बंगा विभूषण राज्य और उसके लोगों के लिए बेहतरीन और मिसाल कायम करने वाले योगदान के सम्मान में दिया जाता है जिसका बहुत ऊंचा दर्जा और सम्मान है।
ये भी पढ़ें- सावधान! मिठास में घुल रहा जहर? स्वतंत्रता दिवस से पहले एक्शन मोड में खाद्य सुरक्षा टीम, लड्डू की कई दुकानों पर रेड
इतना ही नहीं, राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, नागेंद्र राय अब खुद को बंगा विभूषण प्राप्तकर्ता के तौर पर नहीं पेश कर पाएंगे। साथ ही उन्हें इस सम्मान के साथ मिलने वाली किसी भी पहचान, विशेषाधिकार या लाभ का इस्तेमाल करने, दावा करने या उसका फायदा उठाने की भी इजाजत नहीं होगी।
Location : New Delhi
Published : 13 August 2026, 5:45 PM IST