यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, अखिलेश यादव की मौजूदगी में इमरान मसूद के दामाद सपा की साइकिल पर हुए सवार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में तेज हो रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच दो नेताओं के साथ ही कई लोगों ने गुरूवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 20 August 2026, 6:06 PM IST
google-preferred

Lucknow:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये तेज हो रही सरगर्मियों के बीच कांग्रेस को गुरूवार को एक बड़ा सियासी झटका लगा। सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद सायान मसूद लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में सायान मसूद ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उनके साथ अन्य कई लोग भी सपा में शामिल हुए।

सायान मसूद पूर्व केंद्रीय मंत्री रसीद मसूद के पोते हैं। सायान मसूद पूर्व दर्जा प्राप्त रह चुके हैं।

इस मौके पर लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में इस दौरान शाजान मसूद के करीबी सहयोगी मियां बबलू ज़ैदी और गौरव रॉड के अलावा बेहट से सपा विधायक उमर अली खान और देवबंद के पूर्व विधायक माविया अली भी मौजूद रहे।

सपा में शामिल होने वाले नेताओं ने अखिलेश यादव के साथ एक घंटे तक बैठक भी की। माना जा रहा है कि इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई और आगे की रणनीति तय हुई।

Location :  Lucknow

Published :  20 August 2026, 5:50 PM IST

Related News

Advertisement