आचार संहिता केस में Kumar Vishwas और Somnath Bharti की मुश्किलें बढ़ीं, MP-MLA कोर्ट पहुंचा मामला

2014 लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कुमार विश्वास, सोमनाथ भारती और सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केस अब एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में पहुंच गया है। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अगली तारीख 15 मई तय की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले ही समन जारी हो चुका है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 2 May 2026, 5:09 PM IST

New Delhi: 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कुमार विश्वास, सोमनाथ भारती और सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केस अब एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में पहुंच गया है। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अगली तारीख 15 मई तय की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले ही समन जारी हो चुका है।

कोर्ट ने तय की अगली तारीख

विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए अगली तारीख 15 मई निर्धारित की है। अदालत पहले ही तीनों आरोपियों के खिलाफ समन जारी कर चुकी है, जिससे अब उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा।

राघव चड्ढा ने AAP छोड़ने और BJP में जाने का किया खुलासा, “टॉक्सिक कल्चर” को लेकर कही यह बात

अमेठी से जुड़ा है पूरा मामला

यह मामला Amethi संसदीय क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। 2014 के लोकसभा चुनाव में Aam Aadmi Party ने Rahul Gandhi के खिलाफ कुमार विश्वास को उम्मीदवार बनाया था। आरोप है कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी पार्टी से जुड़े कई बाहरी लोग अमेठी के महमूदपुर स्थित उनके आवास पर रुके रहे, जो आचार संहिता का उल्लंघन माना गया।

AAP सांसदों को बीजेपी में विलय की मंजूरी, राज्यसभा के सभापति ने दी मंजूरी

2014 में दर्ज हुआ था केस, अब विशेष कोर्ट में ट्रांसफर

इस मामले में अमेठी के तत्कालीन कोतवाल मोहम्मद हमीद ने 5 मई 2014 को तीनों नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद 27 अक्तूबर 2014 को पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की और 30 अक्तूबर को अदालत ने समन जारी करने का आदेश दिया था। अब तक यह केस एसीजेएम चतुर्थ की अदालत में चल रहा था, लेकिन पूर्व विधायक से जुड़ा मामला होने के कारण इसे एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया है।

Location :  New Delhi

Published :  2 May 2026, 5:09 PM IST