Maharajganj Politics: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन गुप्ता को पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, एक साथ दो पदों की सौगात

उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में एक अहम नियुक्ति ने महराजगंज की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। लंबे समय से पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता जनार्दन गुप्ता को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 July 2026, 4:25 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की कवायद लगातार जारी है। इसी क्रम में महराजगंज जिले में निचलौल के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनार्दन गुप्ता को जिला सचिव नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय की सहमति के बाद जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की है। इसके साथ ही जनार्दन गुप्ता को निचलौल नगर पंचायत कांग्रेस का प्रभारी भी बनाया गया है।

जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में जनार्दन गुप्ता का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने उम्मीद जताई कि जनार्दन गुप्ता के अनुभव और सक्रियता से जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें- 22 जुलाई के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों में जुटी भाजपा, विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने की समीक्षा बैठक

लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं जनार्दन गुप्ता

जनार्दन गुप्ता कांग्रेस के पुराने और सक्रिय नेताओं में शामिल रहे हैं। इससे पहले वह निचलौल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पार्टी संगठन में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें जिला स्तर पर नई जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि उनकी नियुक्ति से निचलौल क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें- महराजगंज में पनीर की दुकान पर फूड विभाग का बड़ा छापा! सैंपल सीज, लाइसेंस न मिलने पर शुरू हुई कार्रवाई

कार्यक्रम में कई बड़े नेता रहे मौजूद

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, अनुसूचित जिला अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जनार्दन गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

Location :  Maharajganj

Published :  18 July 2026, 4:25 PM IST