जो डर गया वह मर गया, AAP नेताओं ने राघव चड्ढा पर बरसाए आरोप; पढे़ं पूरी खबर

राज्यसभा से डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के बड़े नेताओं ने राघव चड्ढा पर जमकर हमला बोला। संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना ने उन पर भाजपा से डरने और मोदी सरकार के खिलाफ आवाज न उठाने का आरोप लगाया। राघव ने वीडियो संदेश में खुद को खामोश करवाए जाने की बात कही।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 3 April 2026, 5:05 PM IST

New Delhi: राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) में भूचाल मचा है। पार्टी के बड़े नेताओं ने राघव चड्ढा पर सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंच पर जमकर हमले शुरू कर दिए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने राघव को भाजपा से डरने और मोदी सरकार के खिलाफ आवाज न उठाने का आरोप लगाया।

AAP के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी राघव की निष्ठा पर सवाल उठाते हुए उन्हें भाजपा के प्रति नरम बताया। ऐसा भी बोला जा रहा है कि, यह मामला अब चक्रव्यूह का रूप ले चुका है, जिसमें राघव चड्ढा फंसे हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेता उन पर आरोपों के जहर बुझे तीर चला रहे हैं।

जानें क्या है पूरा मामला

इस पूरे विवाद की शुरुआत गुरुवार को हुई, जब AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखते हुए राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाने का अनुरोध किया। पत्र में यह भी कहा गया कि राघव को पार्टी के कोटे से बोलने का समय नहीं दिया जाए। इसके साथ ही अशोक मित्तल को डिप्टी लीडर बनाने का सुझाव भी पत्र में शामिल था।

Raghav Chadha: राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला बयान, जानिये क्या बोले?

AAP के इस कदम ने राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी और राघव चड्ढा को तुरंत कोई बयान देने की स्थिति में नहीं पाया।

वीडियो के माध्यम से राघव ने अपनी बात कही

पद से हटाए जाने के बाद शुक्रवार को सुबह 10 बजे राघव चड्ढा ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।" उन्होंने वीडियो में विस्तार से बताया कि संसद में उन्होंने एयरपोर्ट पर महंगे खाने, डिलीवरी राइडर्स की समस्याएं, टोल प्लाजा और बैंक चार्जेस, कंटेंट क्रिएटर्स पर टैक्स बोझ, टेलीकॉम कंपनियों की नीतियों जैसी कई महत्वपूर्ण समस्याओं पर सवाल उठाए।

राघव ने जनता से कहा कि मेरी खामोशी को हार मत समझिए, मैं आपके साथ हूं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके संसद में बोलने का अधिकार छीना गया, लेकिन वे हिम्मत नहीं हारेंगे।

Raghav Chadha: राज्यसभा में राघव चड्ढा का निलंबन खत्म,अब सदन की कार्यवाही में ले सकेंगे भाग

AAP नेताओं ने राघव पर साधां निशाना

राघव का वीडियो आने के बाद AAP के वरिष्ठ नेताओं ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया। संजय सिंह ने कहा कि राघव कई मुद्दों पर चुप्पी साधे रहते हैं, जैसे पश्चिम बंगाल में चुनाव खामियां और मोदी सरकार के खिलाफ सवाल। सौरभ भारद्वाज ने कहा, "जो डर गया वह मर गया" और आतिशी मार्लेना ने आरोप लगाया कि देश में चुनाव आयोग का दुरुपयोग हो रहा है और संविधान खतरे में है, बावजूद इसके राघव ने कोई सवाल नहीं उठाया।

इस विवाद ने पार्टी में राजनीतिक खींचतान को और बढ़ा दिया है और राघव चड्ढा फिलहाल अपने बयान और भविष्य की रणनीति को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 3 April 2026, 5:05 PM IST