संगठन मजबूत करने में जुटी दिल्ली भाजपा: हर्ष मल्होत्रा की नई कार्यकारिणी घोषित, जानें किसे क्या मिला?

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। विष्णु मित्तल और योगिता सिंह को प्रदेश महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जबकि संतोष ओझा पूर्वांचल मोर्चा संभालेंगे। प्रवीण शंकर कपूर मीडिया प्रमुख बने। देखें पदाधिकारियों की पूरी सूची।

Updated : 20 July 2026, 12:24 PM IST
google-preferred

New Delhi: राजधानी में राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने के उद्देश्य से दिल्ली भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा द्वारा घोषित इस नई कार्यकारिणी में अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है। संगठन ने जहां कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को पुरानी भूमिकाओं में बनाए रखा है, वहीं कई प्रमुख चेहरों को नए दायित्व सौंपकर पार्टी की पकड़ को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

विष्णु मित्तल और योगिता सिंह को मिली महामंत्री पद की अहम कमान

नई प्रदेश कार्यकारिणी में सबसे महत्वपूर्ण नियुक्तियों में से एक प्रदेश महामंत्री का पद है। पार्टी ने विष्णु मित्तल के संगठनात्मक कौशल और पिछले अनुभवों को देखते हुए उन्हें एक बार फिर महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ ही पार्षद योगिता सिंह को भी प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। योगिता सिंह को यह बड़ा दायित्व देना पार्टी के भीतर महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने और संगठन में उनकी भूमिका को और सशक्त बनाने के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा मोहन सिंह बिष्ट को भी प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

यह बी पढ़ें-DN Exclusive: दिल्ली मेट्रो ने पहली बार दिया ‘धोखा’, कई स्टेशनों पर नहीं रुकी ट्रेन, दरवाजे और इंटरचेंज भी बंद; जानिए पूरा अपडेट

पूर्वांचल मोर्चा और मीडिया विभाग में भी नए प्रभार

दिल्ली के बड़े वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए पूर्वांचल समाज के बीच पकड़ बनाए रखने के लिए संतोष ओझा पर दोबारा विश्वास जताया गया है और उन्हें पूर्वांचल मोर्चा का अध्यक्ष बनाए रखा गया है। वहीं, पार्टी की नीतियों, विचारों और रणनीतियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रवीण शंकर कपूर को प्रदेश का नया मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, रोहित चहल को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है, जिन्हें पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन और जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार का काम सौंपा गया है।

नई प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की पूरी सूची

दिल्ली भाजपा द्वारा जारी नई कार्यकारिणी में शामिल सभी पदाधिकारियों और उनके पदों की जानकारी इस प्रकार है-

प्रदेश उपाध्यक्ष

  • राजेश भाटिया
  • सुनील यादव
  • ऋचा पांडे मिश्रा
  • कौशल मिश्रा
  • सारिका जैन
  • विनोद बछेती
  • विक्रम बिधूड़ी
  • रंजीत कश्यप
  • सोना कुमारी
  • विजय सोलंकी

प्रदेश महामंत्री

  • विष्णु मित्तल
  • योगिता सिंह
  • मोहन सिंह बिष्ट

कोषाध्यक्ष

  • सतीश गर्ग

प्रदेश मंत्री

  • निखिल गौरव खारी
  • नरेश वशिष्ठ
  • रोहित चहल
  • मनोज कुमार जाटव
  • अभिषेक टंडन
  • कृष्ण देव सिंह
  • राज गौतम
  • प्रवीणा शर्मा
  • गुरमीत सिंह

कार्यालय प्रबंधन

  • कार्यालय मंत्री: कैलाश जैन
  • कार्यालय सह-मंत्री: अमित कुमार गुप्ता

मीडिया एवं आईटी प्रकोष्ठ

  • मीडिया प्रमुख: प्रवीण शंकर कपूर
  • मुख्य प्रवक्ता: डॉ. अनिल गुप्ता
  • मीडिया रिलेशन प्रमुख: शुगेंदु शेखर अवस्थी
  • सोशल मीडिया प्रमुख: रोहित उपाध्याय
  • आईटी प्रमुख: पुनीत अग्रवाल

यह भी पढ़ें-CJP के संसद मार्च से पहले दिल्ली में अलर्ट, पुलिस ने जारी की कड़ी चेतावनी

विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष

  • युवा मोर्चा: रजत चौधरी
  • महिला मोर्चा: अर्चना गुप्ता
  • ओबीसी मोर्चा: संतोष पाल
  • अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा: सुरेंद्र राय
  • अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा: सी.एल. मीणा
  • पूर्वांचल मोर्चा: संतोष ओझा
  • किसान मोर्चा: देवेंद्र
  • अल्पसंख्यक मोर्चा: अनीस अब्बासी

दिल्ली भाजपा की इस नई टीम के गठन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है और पार्टी अब अपनी इस नई कार्यकारिणी के बल पर आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार दिख रही है।

Location :  New Delhi

Published :  20 July 2026, 12:22 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement