
INDIA गठबंधन के सांसदों के साथ गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी (Img: Dynamite News)
New Delhi: NEET पेपर लीक और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर आज दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज रहने वाली है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी INDIA गठबंधन के सांसदों और नेताओं के साथ शांतिपूर्ण तरीके से गांधी स्मृति तक मार्च कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा है कि यह मार्च उन छात्रों की याद में है, जिन्होंने कथित तौर पर NEET पेपर लीक से जुड़े तनाव के बीच अपनी जान गंवाई। साथ ही यह उन छात्रों के समर्थन में भी है, जो अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान घायल हुए।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया था कि INDIA गठबंधन के सांसद और नेता शांतिपूर्ण तरीके से तीस जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति जाएंगे।
Right now, MPs and leaders of the INDIA alliance are peacefully heading to Gandhi Smriti on Tees January Marg.
We go to remember the students we lost - the children driven to take their own lives after the NEET paper leak.
And we go to stand with the students who lie injured…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2026
ये भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं! हमीरपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
उन्होंने लिखा कि यह मार्च उन छात्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए है, जिन्हें देश ने खो दिया और उन युवाओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए भी है जो न्याय और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। राहुल गांधी का कहना है कि देश के छात्र अकेले नहीं हैं और पूरा विपक्ष उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
No one can stop us from standing with the students of India.
भारत के छात्रों के साथ खड़े होने से हमें कोई नहीं रोक सकता। pic.twitter.com/ALypCpklbX
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2026
मार्च से पहले कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने जा रहा है। वहीं कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है और इससे किसी को डरने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में दुकानें और रेस्टोरेंट्स बंदी के आदेश; NDMC ने क्यों दिया निर्देश, कौन भरेगा नुकसान?
RJD सांसद संजय यादव ने भी परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने युवाओं का भरोसा कमजोर किया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Location : New Delhi
Published : 23 July 2026, 8:01 PM IST