लोकतंत्र पर पहरा है! दिल्ली की कार्रवाई का असर बदायूं तक, पुलिस की निगरानी में सपा नेता

दिल्ली में अखिलेश यादव की हिरासत के बाद बदायूं में भी सियासी हलचल तेज हो गई। कई सपा नेताओं को घरों में ही रोक दिया गया और उनके आवासों पर पुलिस तैनात कर दी गई। सपा ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 July 2026, 3:23 PM IST

Budaun: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है। इस कार्रवाई के विरोध में प्रदेश भर में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में बदायूं में भी प्रशासन ने पहले से ही सतर्कता बरतते हुए कई सपा नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया। जिला प्रशासन की ओर से प्रदर्शन की आशंका के चलते सुबह से ही प्रमुख सपा नेताओं के आवासों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी।

लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार

सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार का तानाशाही रवैया है। उन्होंने कहा,  सपा नेताओं के घर पर रात से ही पुलिस फोर्स लगा दी गई है और हमें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। जिस तरह केंद्र और प्रदेश सरकार में आवाज को दबाया जा रहा है वह लोकतंत्र की हत्या है।

ये भी पढ़ें- सिर्फ पैर तोड़ने का था प्लान, फिर कैसे बनी हत्या की खौफनाक साजिश? केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा!

आशीष यादव ने आगे कहा कि अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को सपा कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।  आज नहीं तो कल सपा नेता दिल्ली जाएंगे और छात्रों की आवाज को बुलंद करेंगे। जिस तरह हमारे नेता अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया है, यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है। छात्रों की यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें- विरासत और सम्मान के लिए बलरामपुर एकजुट, किस चौराहे पर किसकी मूर्ति लगाने की उठी मांग

प्रदेश में प्रदर्शन की तैयारी

अखिलेश यादव की हिरासत की खबर मिलते ही प्रदेश के कई जिलों में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और गिरफ्तारी की निंदा की।  पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जिलों में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है। संवेदनशील जगहों पर बैरिकेडिंग कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Location :  Budaun

Published :  22 July 2026, 3:23 PM IST