
खरगे के विवादित बयान पर बीजेपी का तीखा पलटवार (Img: X)
Patna: बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के एक बयान के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। डॉ. कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं, जिस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए BJP ने कांग्रेस पार्टी द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा और उनके काम करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं।
पटना में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ टिप्पणियां कीं। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने इन टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि "PM मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं।" इसके जवाब में, खड़गे ने कथित तौर पर कहा, "मोदी के पिता को भी जाना पड़ेगा।" इस बयान से राजनीतिक विवाद छिड़ गया, जिसके बाद BJP ने कांग्रेस अध्यक्ष को निशाना बनाया और उनकी भाषा पर सवाल उठाए।
Patna Event Chaos: जब खड़गे के भाषण में नारेबाजी करने लगा शख्स, कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया यह जवाब
#Patna #Kharge #PMModi #Congress #DynamiteNews @kharge @INCIndia @narendramodi https://t.co/Hmh8nuQank
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 25, 2026
एक्स पर एक पोस्ट में BJP ने कहा कि कभी जिस भाषा को गुंडे-मवालियों से जोड़ा जाता था, आज कांग्रेस अध्यक्ष उसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इनके युवराज इसी खीझ में कभी सड़क पर महिला पुलिसकर्मियों से गलत व्यवहार करते हैं, तो कभी अपने ही नेताओं से धक्का-मुक्की करते हैं। इनकी पूरी कार्यशैली माफिया प्रवृत्ति की हो गई है। यह राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि माफिया गैंग प्रतीत होती है।'
कभी जिस भाषा को गुंडे-मवालियों से जोड़ा जाता था, आज कांग्रेस अध्यक्ष उसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इनके युवराज इसी खीझ में कभी सड़क पर महिला पुलिसकर्मियों से गलत बर्ताव करते हैं, तो कभी अपने ही नेताओं से धक्का-मुक्की करते हैं। इनकी पूरी कार्यशैली माफिया प्रवृत्ति की हो गई है। यह राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक माफिया गैंग अधिक प्रतीत होती है।
वैसे, खड़गे जी के बयान वाले ख़्वाब को पूरा करने के लिए तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्षा ने दस साल तक हर पैंतरा चला, लेकिन कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। आज उनका बेटा इसी ख़्वाब को पूरा करने के लिए कभी वियतनाम, तो कभी कोलंबिया के बीच दर-दर भटक रहा है।
देश की जनता आपका यह ख़्वाब कभी पूरा नहीं होने देगी!
— BJP (@BJP4India) October 25, 2026
अपनी प्रतिक्रिया में BJP ने कांग्रेस के पूर्व नेतृत्व और राहुल गांधी पर भी तंज कसा। पार्टी ने आरोप लगाया 'वैसै कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान वाले ख्वाब को पूरा करने के लिए तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्षा ने दस साल तक हर पैंतरा चला, लेकिन कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। आज उनका बेटा इसी ख्वाब को पूरा करने के लिए कभी वियतनाम, तो कभी कोलंबिया के बीच दर-दर भटक रहा है। देश की जनता आपका यह ख्वाब कभी पूरा नहीं होने देगी।'
खड़गे की टिप्पणी और भाजपा की प्रतिक्रिया के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं। यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब बिहार में चल रही राजनीतिक गतिविधियां लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
Location : Patna
Published : 25 October 2026, 7:51 PM IST