
सीएम योगी आदित्यनाथ (Img: Dynamite News)
Balrampur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय जनपद भ्रमण के अंतर्गत पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर पहुंचे। हेलीपैड पर उतरते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिलाध्यक्षों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे प्रसिद्ध देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे जहां उनका काम आरक्षित है।
दौरे के दूसरे दिन प्रातः काल मुख्यमंत्री शक्तिपीठ में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात वे मंदिर परिसर स्थित गौशाला में गौ सेवा करेंगे। मुख्यमंत्री का गौ प्रेम सर्वविदित है, इसलिए मंदिर प्रवास के दौरान वे प्रतिवर्ष गौशाला में समय बिताते हैं और गायों को दुलारकर चारा खिलाते हैं।
ये भी पढ़ें - 3 अगस्त से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र; योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर
प्रवास के दौरान कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों का जायजा भी लिया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए हैं। यातायात, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं मुस्तैद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें - DN Exclusive: ललिता गौतम हत्याकांड में योगी आदित्यनाथ ने चली ऐसी चाल, चंद्रशेखर आजाद की हो गई पूरी मेहनत खराब?
सीएम के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। एसपी विकास कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए है। वही सुरक्षा एजेंसियां भी सीएम के आगमन को लेकर पूरी तरह से चौकन्ना है।
Location : Balrampur
Published : 21 July 2026, 6:49 PM IST