Site icon Hindi Dynamite News

भाजपा की दरारवादी सोच! अखिलेश यादव का बीजेपी और सहयोगियों पर हमला, कहा- पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद…

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और उसके सहयोगियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने सहयोगियों का पहले इस्तेमाल करती है और फिर उन्हें बर्बाद कर देती है। अखिलेश ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा की "दरारवादी सोच" को उजागर किया।
Post Published By: Asmita Patel
Published:
भाजपा की दरारवादी सोच! अखिलेश यादव का बीजेपी और सहयोगियों पर हमला, कहा- पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद…

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति केवल अपने स्वार्थ साधने तक सीमित है। वह अपने सहयोगियों का पहले इस्तेमाल करती है और फिर उन्हें किनारे कर बर्बाद कर देती है।

भाजपा पर सीधा वार

अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट डालकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि भाजपाइयों की दरारवादी सोच अब अपने ही गुटों में दरार डाल चुकी है। अभाविप द्वारा सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के आवास पर हुए प्रदर्शन को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह अपने ही सहयोगियों के घरों पर प्रदर्शन करवा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चाल ही यही है कि पहले इस्तेमाल करो और फिर बर्बाद करो। सहयोगियों को अब समझ आ गया है कि भाजपा उनकी आर्थिक स्थिति तो सुधार सकती है, लेकिन उन्हें सम्मान नहीं दे सकती।

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

सहयोगियों पर टिप्पणी

सपा प्रमुख ने सुभासपा का नाम लिए बिना कहा कि भाजपा ने अपने तथाकथित सहयोगियों की दुर्गति कर दी है। “वे अपने-अपने समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं बचे हैं। उनके हाथ-पैर ठंडे पड़ गए हैं और चेहरे पीले हो गए हैं। भाजपा ने उन्हें राजनीतिक रूप से बर्बाद कर दिया है।” अखिलेश यादव ने भाजपा की राजनीति को धन-लोलुप बताते हुए कहा कि इसके कारण सहयोगियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।

पुलिस पर भी सवाल

सपा अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपने बचाव के लिए कनिष्ठ पुलिसकर्मियों को भाजपा के सहयोगी संगठनों के दुर्व्यवहार का सामना करने के लिए सड़कों पर छोड़ देते हैं। अखिलेश यादव ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें पुलिसकर्मी अभाविप कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान “भाई-भाई” कहते सुने जा सकते हैं। उन्होंने इस घटना को भाजपा और उसके सहयोगियों की राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बताया।

अखिलेश यादव का आयोग पर हमला: एआई के प्रयोग पर EC को घेरा, कहा- फिर हमारे हलफनामों का जवाब क्यों नहीं दिया?

भाजपा सरकार पर बेईमानी का आरोप

गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को जनता के साथ बेईमानी करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भारी टैक्स लगाकर जनता से वसूली की, लेकिन बदले में राहत नहीं दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जनता को भाजपा की सच्चाई समझाई जाए और इस सरकार को सत्ता से बाहर करने की तैयारी की जाए। अखिलेश ने कहा कि जनता से धोखा करने वाली भाजपा को सावधानीपूर्वक सत्ता से बाहर करना है। उसके किसी उकसावे में नहीं आना है।

Exit mobile version