आगरा में मंत्री बेबी रानी मौर्य के भतीजे समेत 5 के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 3 साल से क्यों अटकी है जांच?

आगरा में जमीन कब्जाने और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मंत्री बेबी रानी मौर्य के भतीजे सुनील गोली समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने की जानकारी सामने आई है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 15 October 2026, 5:30 PM IST
google-preferred

Agra: आगरा में जमीन पर कथित कब्जे और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े मामले में नया मोड़ आया है। मंत्री बेबी रानी मौर्य के भतीजे सुनील उर्फ गोली समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई थी। मामला जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

सुनील गोली समेत पांच के खिलाफ वारंट

मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में सात नामजद आरोपियों समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब सुनील गोली समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, वारंट जारी होने के बावजूद सुनील की गिरफ्तारी नहीं होने की जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें- सीतापुर नगर पालिका में बड़ा प्रशासनिक एक्शन: तत्कालीन ईओ पर निलंबन की संस्तुति

गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Chandauli News: पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर भागा ट्रक, सकलडीहा थानाध्यक्ष की गाड़ी में मारी टक्कर; कंबल-गत्ते की आड़ में क्या था?

फर्जी दस्तावेजों से जमीन कब्जाने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जमीन पर कब्जा करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। इस मामले में दो आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। पीड़ित ने मंत्री बेबी रानी मौर्य और उनके बेटे के खिलाफ भी शिकायत किए जाने की बात कही है।

Location :  Agra

Published :  15 October 2026, 5:30 PM IST

Related News

Advertisement