‘आई हेट यू पापा…’ बेटी के इस भावुक शिकवे ने नम कर दीं दुनिया भर के पिताओं की आंखें!
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बेटी अपने पिता से प्यार भरे अंदाज़ में शिकायत करती है कि उन्होंने उसकी परवरिश में उसे कठोर दुनिया का सामना करना नहीं सिखाया। पिता के लाड-प्यार और इस भावुक रिश्ते की यह कहानी हर किसी की आँखें नम कर रही है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों पिता और बेटी के रिश्ते से जुड़ा एक बेहद इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बेटी अपने पिता से दिल का हाल बयां करते हुए कहती है कि आपने मेरी परवरिश अच्छी नहीं की। बेटी का यह शिकवा किसी नफरत की वजह से नहीं, बल्कि पिता के उस बेपनाह प्यार के कारण है जिसने उसे दुनिया के कड़वे सच से अनजान रखा। (Img- Pinterest)
2 / 5
बेटी भावुक होते हुए कहती है कि बचपन में जब भी कोई उस पर गुस्सा करता या चिल्लाता था, तो उसके पिता हमेशा ढाल बनकर खड़े हो जाते थे। उसे जो भी चाहिए होता था, पिता तुरंत दिला देते थे। लेकिन पिता ने उसे यह कभी नहीं सिखाया कि बड़े होने के बाद जब पापा साथ नहीं होंगे, तब इस निष्ठुर दुनिया में अकेले कैसे सर्वाइव करना होगा। (Img- Pinterest)
3 / 5
बेटी का कहना है कि बचपन में मिले इस अत्यधिक सुरक्षात्मक माहौल की वजह से आज जब बाहर की दुनिया में कोई उस पर आवाज़ ऊंची करता है, तो वह खुद को संभाल नहीं पाती और रो पड़ती है। लोग उसे कमजोर समझने की भूल करते हैं, जबकि असलियत यह है कि उसकी परवरिश इतने लाड-प्यार में हुई है कि उसने कभी खुद के लिए लड़ना सीखा ही नहीं। (Img- Pinterest)
4 / 5
जब आज वह बाजार में कोई चीज़ देखती है, तो पिता का वो सुकून भरा हाथ साथ नहीं होता जो कहता था कि ले लो, मैं दिला दूंगा। अब उसे खुद समझ आता है कि जिंदगी की हर छोटी-बड़ी जरूरत और चुनौती के लिए इंसान को खुद ही खड़ा होना पड़ता है। अब उसे हर मोड़ पर खुद समझदार, तेज और चालाक बनने की भारी कोशिश करनी पड़ती है। (Img- Pinterest)
5 / 5
अंत में बेटी रोते हुए अपने पिता से पूछती है कि मुझे तो नहीं पता था कि बड़े होने पर आप हर वक्त मेरे साथ नहीं रह पाएंगे, लेकिन आपको तो यह बात पता थी। फिर आपने मुझे दुनियादारी की यह कड़वी सच्चाई क्यों नहीं सिखाई? 'आई हेट यू पापा' कहकर खत्म होने वाला यह वीडियो आज दुनिया भर के हर माता-पिता को बेहद भावुक कर रहा है। (Img- Pinterest)