Watch Video: रोजाना वीडियो कॉल पर करती थी पिता से बात, आमना-सामना हुआ तो जानें क्यों चिल्ला पड़ी बेटी?
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट से एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। सऊदी अरब से ढाई साल बाद लौटे आमिर को उनकी छोटी बेटी ने असल में पहचानने से इनकार कर दिया। वीडियो कॉल पर रोज बात करने के बावजूद बच्ची ने उन्हें अजनबी समझा और डर गई।