सावधान! शरीर पर बिना चोट लगे अचानक दिखने लगें नीले-बैंगनी निशान, तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज
बिना चोट लगे शरीर पर अचानक नीले या बैंगनी निशान दिखना किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन की कमी, दवाओं के साइड इफेक्ट या ब्लड वेसल्स के कमजोर होने से ऐसा होता है। जानिए इसकी असली वजहें
कई बार ऐसा होता है कि सुबह सोकर उठने पर या अचानक काम करते समय हमारे शरीर पर नीले या बैंगनी रंग के निशान दिखाई देने लगते हैं। हमें याद भी नहीं होता कि कहीं कोई चोट लगी थी या हम किसी चीज से टकराए थे। (Img- Internet)
2 / 6
अक्सर लोग इसे बेहद सामान्य बात समझकर छोड़ देते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बार-बार बिना किसी बाहरी चोट के ऐसे निशान उभरना शरीर की किसी अंदरूनी गड़बड़ी या बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकता है। (Img- Internet)
3 / 6
हेल्थ वेबसाइट Healthline की एक रिपोर्ट के अनुसार, कई बार बहुत ज्यादा शारीरिक मेहनत या हैवी एक्सरसाइज करने से हमारी मसल्स पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। इस दबाव के कारण त्वचा के नीचे मौजूद छोटी-छोटी ब्लड वेसल्स (खून की नसें) प्रभावित होकर फट जाती हैं। नसों के फटने से वहां अंदरूनी खून जमा हो जाता है, जो बाहर से नीले निशान के रूप में दिखता है। (Img- Internet)
4 / 6
इसके अलावा, कुछ विशेष दवाएं भी इसका बड़ा कारण होती हैं। यदि आप ब्लड थिनर (खून पतला करने वाली दवा), एस्पिरिन, इबुप्रोफेन या नेप्रोक्सेन जैसी दवाइयां ले रहे हैं, तो इनसे खून के थक्के बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में मामूली दबाव पड़ने पर भी त्वचा के नीचे खून का रिसाव बढ़ जाता है और आसानी से गहरे निशान बन जाते हैं। (Img- Internet)
5 / 6
शरीर में पोषक तत्वों, खासकर विटामिन C, विटामिन K और आयरन की कमी होने पर भी यह समस्या तेजी से बढ़ती है। विटामिन C हमारी नसों को मजबूती देता है, जबकि विटामिन K खून का थक्का जमाने में मदद करता है। इनकी कमी से नसें बेहद कमजोर हो जाती हैं। (Img- Internet)
6 / 6
कुछ दुर्लभ मामलों में, यह इम्यून थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (प्लेटलेट्स की कमी) या नॉन-हॉजकिन लिम्फोमा जैसी गंभीर रक्त संबंधी बीमारियों का भी लक्षण हो सकता है। इसलिए अगर इन निशानों के साथ आपको अत्यधिक थकान या वजन घटने की समस्या महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। (Img- Internet)