हिंदी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने सोफी शाइन संग शादी कर ली है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वेडिंग फोटो में दोनों की केमिस्ट्री और सादगी भरा अंदाज़ चर्चा में है। आइए ऐसे में संगीत से लेकर फेरे तक की खास तस्वीरें पर एक नजर डालते हैं….


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है। धवन ने सोफी शाइन के साथ शादी रचा ली है और अब उनकी वेडिंग फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी के बाद पहली बार सामने आई तस्वीरों में दोनों की खुशियां साफ झलक रही हैं। (Img- Instagram)



धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन लिखा “Mr & Mrs Dhawan.” इस एक लाइन के साथ ही फैंस को उस खबर की पुष्टि मिल गई, जिसका इंतजार पिछले कई दिनों से किया जा रहा था। तस्वीरों में धवन पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं, जबकि सोफी बेहद खूबसूरत ब्राइडल लुक में दिखाई दे रही हैं। (Img- Instagram)



तस्वीरों में बेहद साफ नजर आ रहा है कि शादी का कार्यक्रम बेहद सादगी के साथ आयोजित किया गया। समारोह में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद रहे। तस्वीरों में दिख रहा है कि पूरा माहौल पारिवारिक और आत्मीय था। न कोई भव्य मंच, न बड़ी भीड़ बस अपनों के बीच मुस्कुराते हुए दूल्हा-दुल्हन। (Img- Instagram)



शादी से पहले ही संगीत और मेहंदी समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। धवन ने संगीत नाइट की फोटो शेयर करते हुए लिखा था “Sangeet Night… Almost Dhawan.” इन तस्वीरों में दोनों डांस और मस्ती करते नजर आए थे। फैंस ने उस समय ही अंदाजा लगा लिया था कि शादी की तारीख बेहद करीब है। (Img- Instagram)



धवन और सोफी पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को 2025 में सार्वजनिक किया था। दोनों को पहली बार दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान साथ देखा गया था। इसके बाद से ही उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। (Img- Instagram)



शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस और क्रिकेट जगत से जुड़े लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में ‘गब्बर’ के लिए ढेरों शुभकामनाएं और दिल वाले इमोजी नजर आ रहे हैं। नई जिंदगी की शुरुआत के साथ शिखर धवन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मैदान पर नहीं, बल्कि अपनी वेडिंग फोटो के कारण। (Img- Instagram)
