Oscar 2027 की रेस में पहुंची रणबीर कपूर की ‘रामायण’, क्या हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को दे पाएगी टक्कर?
रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' ऑस्कर 2027 की बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी के टॉप-20 दावेदारों में शामिल हुई है। फिल्म का मुकाबला अवेंजर्स: डूम्सडे, ड्यून: पार्ट थ्री और द ओडिसी जैसी हॉलीवुड फिल्मों से है। जानिए आगे की चयन प्रक्रिया और ऑस्कर की तारीखें।
नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' ने ऑस्कर 2027 की रेस में अपनी जगह बना ली है। फिल्म को 99वें अकादमी पुरस्कार की बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी के टॉप-20 दावेदारों में शामिल किए जाने की खबर है। खास बात यह है कि इस रेस में 'रामायण' के साथ 'अवेंजर्स: डूम्सडे', 'ड्यून: पार्ट थ्री' और 'द ओडिसी' जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्में भी शामिल हैं। हालांकि, अभी फिल्म को ऑस्कर का नॉमिनेशन नहीं मिला है। उसे अगले दौर में जगह बनाने के लिए मुकाबला करना होगा। (Photo Source: Pinterest)
2 / 7
रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण' उन 20 फिल्मों में शामिल है, जो बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स की अगली चयन प्रक्रिया में पहुंची हैं। इस सूची में 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे', 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', 'गॉडजिला माइनस जीरो', 'डिस्क्लोजर डे' और 'द शीप डिटेक्टिव्स' जैसी फिल्में भी शामिल हैं। (Photo Source: Pinterest)
3 / 7
यहां ध्यान देने वाली बात है कि टॉप-20 में जगह मिलना ऑस्कर नॉमिनेशन मिलने के बराबर नहीं है। अब इस सूची से 10 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट तैयार होगी। इसके बाद अंतिम नॉमिनेशन का फैसला किया जाएगा। (Photo Source: Pinterest)
4 / 7
'रामायण' के विजुअल इफेक्ट्स की जिम्मेदारी DNEG ने संभाली है। यह कंपनी 'ड्यून' और 'इंटरस्टेलर' जैसी बड़ी फिल्मों के विजुअल इफेक्ट्स पर भी काम कर चुकी है। DNEG को अब तक आठ ऑस्कर मिल चुके हैं। ऐसे में फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को लेकर दर्शकों और फिल्म जगत की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। (Photo Source: Pinterest)
5 / 7
ऑस्कर की आधिकारिक समय-सारिणी के मुताबिक, विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी की शॉर्टलिस्ट 15 दिसंबर 2026 को जारी की जाएगी। इसके बाद चुनी गई फिल्मों के काम का मूल्यांकन होगा। ऑस्कर 2027 के अंतिम नॉमिनेशन का ऐलान 21 जनवरी को किया जाएगा, जबकि 99वें अकादमी पुरस्कार समारोह का आयोजन 14 मार्च 2027 को होगा। (Photo Source: Pinterest)
6 / 7
'रामायण' का टॉप-20 में पहुंचना भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि है। इससे पहले एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' भी ऑस्कर की बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी की टॉप-20 सूची तक पहुंची थी, हालांकि वह अंतिम नॉमिनेशन हासिल नहीं कर पाई थी। (Photo Source: Pinterest)
7 / 7
अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' टॉप-10 में जगह बना पाएगी? फिलहाल इतना तय है कि फिल्म ने हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है।(Photo Source: Pinterest)
नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ ने ऑस्कर 2027 की रेस में अपनी जगह बना ली है। फिल्म को 99वें अकादमी पुरस्कार की बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी के टॉप-20 दावेदारों में शामिल किए जाने की खबर है। खास बात यह है कि इस रेस में ‘रामायण’ के साथ ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’, ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ और ‘द ओडिसी’ जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्में भी शामिल हैं। हालांकि, अभी फिल्म को ऑस्कर का नॉमिनेशन नहीं मिला है। उसे अगले दौर में जगह बनाने के लिए मुकाबला करना होगा। (Photo Source: Pinterest)
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ उन 20 फिल्मों में शामिल है, जो बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स की अगली चयन प्रक्रिया में पहुंची हैं। इस सूची में ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’, ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’, ‘गॉडजिला माइनस जीरो’, ‘डिस्क्लोजर डे’ और ‘द शीप डिटेक्टिव्स’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं। (Photo Source: Pinterest)
यहां ध्यान देने वाली बात है कि टॉप-20 में जगह मिलना ऑस्कर नॉमिनेशन मिलने के बराबर नहीं है। अब इस सूची से 10 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट तैयार होगी। इसके बाद अंतिम नॉमिनेशन का फैसला किया जाएगा। (Photo Source: Pinterest)
‘रामायण’ के विजुअल इफेक्ट्स की जिम्मेदारी DNEG ने संभाली है। यह कंपनी ‘ड्यून’ और ‘इंटरस्टेलर’ जैसी बड़ी फिल्मों के विजुअल इफेक्ट्स पर भी काम कर चुकी है। DNEG को अब तक आठ ऑस्कर मिल चुके हैं। ऐसे में फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को लेकर दर्शकों और फिल्म जगत की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। (Photo Source: Pinterest)
ऑस्कर की आधिकारिक समय-सारिणी के मुताबिक, विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी की शॉर्टलिस्ट 15 दिसंबर 2026 को जारी की जाएगी। इसके बाद चुनी गई फिल्मों के काम का मूल्यांकन होगा। ऑस्कर 2027 के अंतिम नॉमिनेशन का ऐलान 21 जनवरी को किया जाएगा, जबकि 99वें अकादमी पुरस्कार समारोह का आयोजन 14 मार्च 2027 को होगा। (Photo Source: Pinterest)
‘रामायण’ का टॉप-20 में पहुंचना भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि है। इससे पहले एसएस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ भी ऑस्कर की बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी की टॉप-20 सूची तक पहुंची थी, हालांकि वह अंतिम नॉमिनेशन हासिल नहीं कर पाई थी। (Photo Source: Pinterest)
अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ टॉप-10 में जगह बना पाएगी? फिलहाल इतना तय है कि फिल्म ने हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है।(Photo Source: Pinterest)