Skin Care: क्या स्क्रीन टाइम छीन रहा है आपके चेहरे का ग्लो? ऑफिस रूटीन में शामिल करें ये टिप्स और पाएं चमकदार त्वचा

क्या ऑफिस में लगातार लैपटॉप और कंप्यूटर के सामने बैठने से आपकी त्वचा बेजान और डल हो रही है? जानिए कैसे स्क्रीन की ब्लू लाइट आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाती है और इसे वापस चमकदार बनाने का आसान डेली स्किनकेयर रूटीन

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 23 May 2026, 12:45 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और कॉपोरेट कल्चर में हमारा ज्यादातर समय कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल स्क्रीन के सामने बीतता है। ऑफिस में 8 से 9 घंटे लगातार स्क्रीन के सामने बैठने का असर सिर्फ हमारी आंखों या सेहत पर ही नहीं, बल्कि हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। यदि आपको भी लग रहा है कि पिछले कुछ समय में आपका चेहरा बेजान, थका हुआ और डल (Dull) हो गया है, तो इसकी एक बड़ी वजह आपका बढ़ता हुआ स्क्रीन टाइम हो सकता है। (Img- Internet)
2 / 5 \"Zoom\"स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक किरणें त्वचा की प्राकृतिक चमक को धीरे-धीरे छीन लेती हैं। डिजिटल स्क्रीन्स से 'ब्लू लाइट' (High-Energy Visible Light) निकलती है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह ब्लू लाइट सूरज की यूवी (UV) किरणों की तरह ही त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। यह त्वचा के भीतर तक जाकर कोलेजन को नुकसान पहुंचाती है, जिससे समय से पहले झुर्रियां, महीन रेखाएं और डार्क स्पॉट्स (काले धब्बे) आने लगते हैं। (Img- Internet)
3 / 5 \"Zoom\"इस दुष्प्रभाव से बचने के लिए आपको महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है, बल्कि अपने डेली रूटीन में कुछ छोटे बदलाव करने होंगे। ब्लू लाइट से बचने के लिए इंडोर सनस्क्रीन (SPF 30+) लगाना बेहद जरूरी है। AC ऑफिस में प्यास कम लगती है, लेकिन त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखने के लिए दिन में कम से कम 8-10 ग्लास पानी जरूर पीएं। (Img- Internet)
4 / 5 \"Zoom\"अपने पास एक अच्छा 'फेस मिस्ट' रखें और बीच-बीच में चेहरे पर स्प्रे करें। हर 20 मिनट में स्क्रीन से नजर हटाकर 20 फीट दूर देखें और थोड़ा टहलें। इससे आंखों के साथ-साथ चेहरे की मांसपेशियों को भी आराम मिलता है। ऑफिस से घर लौटने के बाद रात को 'नाइट स्किनकेयर रूटीन' जरूर फॉलो करें। सोने से पहले चेहरे को अच्छे फेसवॉश से धोएं ताकि दिनभर की गंदगी और ऑयल साफ हो सके। (Img- Internet)
5 / 5 \"Zoom\"इसके बाद एक अच्छा मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल लगाएं। हफ्ते में एक या दो बार कच्चे दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं, यह नेचुरल क्लींजर का काम करता है और डलनेस को पूरी तरह से दूर कर देता है। इन आसान आदतों को अपनाकर आप स्क्रीन टाइम के नुकसान से बच सकते हैं और अपनी त्वचा को हमेशा चमकदार बनाए रख सकते हैं। (Img- Internet)

Location :  New Delhi

Published :  23 May 2026, 12:45 PM IST

Advertisement