Nautapa 2026: नौतपा के दौरान इन पौधों का रोपण माना जाता है बेहद शुभ, वास्तु दोष भी होंगे दूर

25 मई से शुरू हुआ नौतपा 2 जून तक रहेगा। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दौरान तुलसी, पीपल, आंवला, शमी और केले जैसे शुभ पौधे लगाने से सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 31 May 2026, 12:39 PM IST
google-preferred
1 / 7 \"Zoom\"नौतपा की शुरुआत 25 मई 2026 से हो चुकी है और यह 2 जून 2026 तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तभी नौतपा आरंभ होता है। नौ दिनों तक चलने वाला यह समय प्रचंड गर्मी, तेज धूप और मौसम में बदलाव का संकेत माना जाता है। हालांकि धार्मिक और वास्तु दृष्टि से यह अवधि कई शुभ कार्यों के लिए भी अनुकूल मानी जाती है। (Img- Internet)
2 / 7 \"Zoom\"मान्यता है कि नौतपा के दौरान कुछ विशेष पौधों का रोपण करने से घर में सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। यही कारण है कि इस दौरान पौधे लगाने की परंपरा को विशेष महत्व दिया जाता है। (Img- Internet)
3 / 7 \"Zoom\"तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। नौतपा में तुलसी लगाने और नियमित पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। (Img- Internet)
4 / 7 \"Zoom\"पीपल का पौधा भी इस समय लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि पीपल में भगवान विष्णु, ब्रह्मा और शिव का निवास होता है। इसकी सेवा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हालांकि पीपल को घर के भीतर लगाने के बजाय किसी मंदिर परिसर या खुले स्थान पर लगाना बेहतर माना गया है। (Img- Internet)
5 / 7 \"Zoom\"आंवले का पौधा लगाने से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्यफल मिलने की मान्यता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसकी पूजा से लक्ष्मी नारायण प्रसन्न होते हैं और परिवार में खुशहाली आती है। (Img- Internet)
6 / 7 \"Zoom\"वहीं शमी का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना जाता है। इसे मुख्य द्वार के पास लगाने से शनि दोष से राहत मिलने और घर में सकारात्मक वातावरण बनने की मान्यता है। (Img- Internet)
7 / 7 \"Zoom\"इसके अलावा केले का पौधा भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे भगवान विष्णु और बृहस्पति से जुड़ा माना गया है। नौतपा में केला वृक्ष लगाने और उसकी पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति के योग बनते हैं। (Img- Internet)

Location :  New Delhi

Published :  31 May 2026, 12:39 PM IST

Advertisement