Lemon Water (1)

नींबू पानी भारतीय घरों में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है, खासकर गर्मी के मौसम में। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। पारंपरिक रूप से इसे काला नमक, सेंधा नमक या भुना हुआ जीरा मिलाकर पीया जाता है, जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होती है। आयुर्वेद में भी इसे पाचन तंत्र को सक्रिय करने और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए उपयोगी माना गया है। सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीने से दिन की शुरुआत तरोताजा महसूस होती है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)

Updated : 8 June 2026, 3:38 PM IST
google-preferred

Published :  8 June 2026, 2:43 PM IST

Advertisement