आम को सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि पोषण और सेहत के फायदे के लिए भी जाना जाता है। इसे कई जगहों पर फलों का भगवान कहा जाता है। आम इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद है, लेकिन ज्यादा सेवन से नुकसान भी हो सकता है। जानिए आम खाने के फायदे और साइड इफेक्ट्स।

फल सेहत के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं और हर फल की अपनी अलग पहचान होती है। इन्हीं में एक ऐसा फल भी है जिसे कई जगहों पर “फलों का भगवान” कहा जाता है। (Img Source: Google)
आम को आमतौर पर फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन इसके पोषण और उत्पादन के कारण इसे फलों का भगवान भी माना जाता है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आम पैदा करने वाला देश है। (Img Source: Google)
आम स्वाद में मीठा होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन A, C, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। (Img Source: Google)
रोजाना सीमित मात्रा में आम खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और आंखों की रोशनी के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। (Img Source: Google)
आम दिल की सेहत को सपोर्ट करता है और स्किन को हेल्दी व चमकदार बनाता है। इसमें मौजूद खास तत्व शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। (Img Source: Google)
हालांकि आम की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे जरूरत से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। ज्यादा सेवन से पेट खराब, गले में खराश या एलर्जी की समस्या हो सकती है। (Img Source: Google)
डायबिटीज के मरीजों को आम का सेवन सावधानी से करना चाहिए। संतुलित मात्रा में खाने पर आम सेहत के लिए अमृत समान साबित हो सकता है। (Img Source: Google)
No related posts found.