Sleep Quality Tips: रात में नहीं आती अच्छी नींद? बेडरूम में करें ये 5 छोटे बदलाव, मिलेगी सुकून की नींद
क्या आप भी रात भर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए सिर्फ सही तापमान ही नहीं, बल्कि बेडरूम का माहौल भी मायने रखता है। जानिए 3D आई मास्क, ऑयल डिफ्यूजर और बेड योगा जैसे कुछ आसान उपाय जो आपको दिलाएंगे गहरी और सुकून भरी नींद।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव के बीच एक अच्छी और सुकून भरी नींद लेना किसी वरदान से कम नहीं है। सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है, जिसके लिए हमारे बेडरूम का वातावरण सबसे अहम भूमिका निभाता है। अक्सर लोग कमरे का तापमान सही रखने के लिए कूलर, पंखा या एसी जैसी चीजों पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई बार नींद पूरी नहीं हो पाती है। (Img- Pinterest)
2 / 5
दरअसल, तापमान के अलावा भी कुछ छोटी मगर जरूरी चीजें हैं जो हमारी नींद की क्वालिटी को प्रभावित करती हैं। आइए जानते हैं उन आसान उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप एक बेहतरीन नींद ले सकते हैं। अक्सर सोते समय अचानक लाइट जलने या कमरे में रोशनी होने से नींद में खलल पड़ता है। इससे बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप '3D कंटूर्ड स्लीप आई मास्क' (3D Contoured Masks) का उपयोग करें। (Img- Pinterest)
3 / 5
इन आई मास्क में ऊपर की तरफ उभरे हुए कफ्स होते हैं, जिससे आंखों पर दबाव नहीं पड़ता और आप आराम से पलकें झपका सकते हैं। इसके अलावा बेडरूम की लाइटिंग का खास ख्याल रखें। तेज रोशनी के बजाय रात में हमेशा डिम लाइट या नाइट लैंप का इस्तेमाल करें, जिससे कमरे में शांति का अहसास हो। (Img- Pinterest)
4 / 5
मन को शांत करने के लिए बेडरूम में ऑयल डिफ्यूजर रखना एक बेहतरीन विकल्प है। शाम के समय इसमें अपनी पसंद का कोई हल्का सुगंधित एसेंशियल ऑयल डाल दें। सोने के समय तक आपका कमरा भीनी-भीनी खुशबू से महक उठेगा, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। वहीं, अगर बाहर के शोर-शराबे से आपकी नींद टूटती है, तो कमरे में ब्लैकआउट पर्दों के साथ 'व्हाइट नॉइज मशीन' का उपयोग करें। (Img- Pinterest)
5 / 5
रात को बिस्तर पर जाने के बाद अगर नींद आने में परेशानी होती है, तो आप बेड पर ही कुछ बेहद आसान योगासन कर सकते हैं। आप अपने स्लीपिंग रूटीन में सुप्त बद्धकोणासन, अपानासन, सुप्त मत्स्येन्द्रासन और बालासन को शामिल कर सकते हैं। अंत में शवासन की मुद्रा में आ जाएं। इन आसनों को करने से शरीर की थकान दूर होती है, मानसिक तनाव कम होता है और आपको लेटे-लेटे ही बहुत गहरी और अच्छी नींद आने लगेगी। (Img- Pinterest)
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव के बीच एक अच्छी और सुकून भरी नींद लेना किसी वरदान से कम नहीं है। सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है, जिसके लिए हमारे बेडरूम का वातावरण सबसे अहम भूमिका निभाता है। अक्सर लोग कमरे का तापमान सही रखने के लिए कूलर, पंखा या एसी जैसी चीजों पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई बार नींद पूरी नहीं हो पाती है। (Img- Pinterest)
दरअसल, तापमान के अलावा भी कुछ छोटी मगर जरूरी चीजें हैं जो हमारी नींद की क्वालिटी को प्रभावित करती हैं। आइए जानते हैं उन आसान उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप एक बेहतरीन नींद ले सकते हैं। अक्सर सोते समय अचानक लाइट जलने या कमरे में रोशनी होने से नींद में खलल पड़ता है। इससे बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप ‘3D कंटूर्ड स्लीप आई मास्क’ (3D Contoured Masks) का उपयोग करें। (Img- Pinterest)
इन आई मास्क में ऊपर की तरफ उभरे हुए कफ्स होते हैं, जिससे आंखों पर दबाव नहीं पड़ता और आप आराम से पलकें झपका सकते हैं। इसके अलावा बेडरूम की लाइटिंग का खास ख्याल रखें। तेज रोशनी के बजाय रात में हमेशा डिम लाइट या नाइट लैंप का इस्तेमाल करें, जिससे कमरे में शांति का अहसास हो। (Img- Pinterest)
मन को शांत करने के लिए बेडरूम में ऑयल डिफ्यूजर रखना एक बेहतरीन विकल्प है। शाम के समय इसमें अपनी पसंद का कोई हल्का सुगंधित एसेंशियल ऑयल डाल दें। सोने के समय तक आपका कमरा भीनी-भीनी खुशबू से महक उठेगा, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। वहीं, अगर बाहर के शोर-शराबे से आपकी नींद टूटती है, तो कमरे में ब्लैकआउट पर्दों के साथ ‘व्हाइट नॉइज मशीन’ का उपयोग करें। (Img- Pinterest)