2026 में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार कपल्स शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लिस्ट में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा, ऋतिक रोशन और सबा आजाद, अली गोनी और जैस्मिन भसीन, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जैसे नाम शामिल हैं।

वीर और तारा को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये कपल भी 2026 में सीक्रेट वेडिंग कर सकता है। (Img: Google)
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा 2021 से डेट कर रहे हैं। हाल ही में तेजस्वी ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि दोनों 2026 में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फैंस इस खबर को लेकर काफी उत्साहित हैं। (Img: Google)
ऋतिक और सबा लगभग चार साल से रिलेशनशिप में हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट्स के अनुसार, ये कपल 2026 में अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहा है। (Img: Google)
अली और जैस्मिन अब लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। खबरों के अनुसार, यह कपल 2026 में शादी करने वाला है और फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। (Img: Google)
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि उन्होंने इसे खुलकर स्वीकार नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक 2026 में दोनों सीक्रेट वेडिंग कर सकते हैं। (Img: Google)
रश्मिका और विजय को लेकर खबर है कि फरवरी 2026 तक यह कपल शादी कर लेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने पहले ही फैमिली के सामने सगाई कर ली है। (Img: Google)