यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, जानें क्यों आधी रात के बाद पुलिस ने लिया एक्शन?

यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को AI समिट के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट के मामले में दिल्ली पुलिस ने कल देर रात गिरफ्तार कर लिया। करीब 20 घंटे की पूछताछ के बाद सुबह-सुबह यह कार्रवाई की गई। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 24 February 2026, 9:51 AM IST

New Delhi: यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट के मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, करीब 20 घंटे की पूछताछ के बाद मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे उन्हें हिरासत में लिया गया। फिलहाल, पुलिस उन्हें पेशी के लिए पटियाला हाउस ले गई है, जहां सात दिन की कस्टडी की मांग की जा रही है।

कांग्रेस MP शशिकांत सेंथिल ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है। इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कांग्रेस के सीनियर लीडर केसी वेणुगोपाल ने भी कहा कि प्रोटेस्ट डेमोक्रेसी का हिस्सा हैं और इसे क्राइम नहीं माना जाना चाहिए। उनके मुताबिक, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार को सामने लाने के लिए शांति से विरोध किया। वे सभी गिरफ्तारियों को रद्द करने और आरोप हटाने की मांग कर रहे हैं।

AI समिट में क्या हुआ था?

गौरतलब है कि 20 फरवरी को, नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुए इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट में 11 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना शर्ट के विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों ने अपनी शर्ट उतार दी और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने उन सभी के खिलाफ तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की। चार मुख्य आरोपियों, कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिंह यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

दिल्ली में स्पाइसजेट विमान की अचानक करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानें क्यों लिया गया ये फैसाल

ग्वालियर से भी हुई गिरफ्तारी

इसके अलावा, एक और सदस्य जितेंद्र सिंह यादव को भी ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि तीन से चार अन्य आरोपी अभी भी रडार पर हैं। विरोध प्रदर्शन में इस्तेमाल की गई टी-शर्ट और पोस्टर एक आरोपी की कार से बरामद किए गए। इस मामले में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Meerut Fire: कपड़ा कारोबारी के घर में लगी भीषण आग, पांच मासूम समेत 6 की दर्दनाक मौत

पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है। प्रदर्शन में 11 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था और अब तक कुल 8 गिरफ्तारियां हुई हैं। फिलहाल पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई जारी है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 24 February 2026, 9:51 AM IST