AI Impact Summit 2026: AI इम्पैक्ट समिट के लिए सुंदर पिचाई पहुंचे दिल्ली, बोले-भारत वापस आकर अच्छा लगा…
गूगल के CEO सुंदर पिचाई ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने नई दिल्ली पहुंचे। भारत मंडपम में आयोजित इस सम्मेलन में 110 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। पिचाई 20 फरवरी को मुख्य भाषण देंगे। समिट का उद्देश्य मानव-केंद्रित, सस्टेनेबल और समावेशी AI विकास को बढ़ावा देना है।