हिंदी
योगेंद्र यादव ने सरकार पर साधा निशाना (फोटो: X)
New Delhi: जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेतृत्व में छात्र और युवा प्रदर्शन जारी है। 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरणविद सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस और पैरामिलिट्री बल ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हल्की झड़प भी हुई।
राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने इस कार्रवाई की आलोचना की।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद वह जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।
योगेंद्र यादव ने युवाओं से शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन जारी रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा है और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है। फिलहाल जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Location : New Delhi
Published : 18 July 2026, 1:53 PM IST