
पश्चिम बंगाल विधानसभा रिजल्ट (Img: Dynamite News)
West Bengal Election Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद, आखिरकार नतीजों का दिन आ ही गया है। बंगाल की फलता सीट को छोड़कर, बाकी सभी सीटों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8:00 बजे शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे, उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVMs) खोली जाएंगी। पश्चिम बंगाल में मौजूदा संवेदनशील माहौल को देखते हुए, वोटों की गिनती के केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।
बंगाल की 293 विधानसभा सीटों के लिए, 77 तय केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी। गिनती शुरू होने से पहले ही, TMC और BJP दोनों ने एक-दूसरे पर नतीजों में हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं।
BJP के नेतृत्व वाला NDA असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने को लेकर आशान्वित है। EVMs, जिनमें राज्य की 126 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 722 उम्मीदवारों का चुनावी भविष्य कैद है, को 35 जिलों में फैले 40 गिनती केंद्रों पर खोला जाएगा। राज्य में मतदान 9 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 85.96 प्रतिशत वोट पड़े थे। बीजेपी ताजा रुझानों के अनुसार बढ़त बनाए हुए है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 2026 के चुनाव ऐतिहासिक रूप से याद रहेंगे। पीएम मोदी ने इसे जनता की शक्ति की जीत और सुशासन की राजनीति की सफलता बताया। उन्होंने बंगाल की जनता को नमन करते हुए कहा कि लोगों ने भाजपा को मजबूत जनादेश दिया है।
The Lotus blooms in West Bengal!
The 2026 West Bengal Assembly Elections will be remembered forever. People's power has prevailed and BJP's politics of good governance has triumphed. I bow to each and every person of West Bengal.
The people have given a spectacular mandate to…
— Narendra Modi (@narendramodi) May 4, 2026
ताजा आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की और 182 सीटों पर बढ़त बनाए रखी, कुल आंकड़ा 202 तक पहुंचा। टीएमसी ने 9 सीटें जीती और 77 पर बढ़त बनाई, कुल 85 तक। कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत दर्ज की और 1 पर बढ़त बनाकर कुल 2 तक पहुंचा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया दी और राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन। अमित शाह के अनुसार यह प्रचंड जनादेश भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों के समर्थकों के खिलाफ जनता का स्पष्ट संदेश है।
बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन 🙏
यह प्रचंड जनादेश भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों के संरक्षकों को बंगाल की जनता का करारा जवाब है।
यह TMC के ‘भय’ के ऊपर श्री @narendramodi जी पर ‘भरोसे’ की जीत है।
मेरे जैसे हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए यह गर्व का क्षण है कि गंगोत्री में माँ गंगा के…
— Amit Shah (@AmitShah) May 4, 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने भगवानगोला और मेटियाबुरुज सीटों पर जोरदार सफलता पाई। भगवानगोला से रेयत हुसैन 1,05,997 वोट लेकर 56,407 मतों के अंतर से जीते। वहीं मेटियाबुरुज से अब्दुल खालेक मोल्ला 1,24,230 वोटों के साथ 87,879 के बड़े अंतर से विजयी रहे। भगवानगोला की सभी 21 और मेटियाबुरुज की सभी 11 दौर की गणना पूरी हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर बंगाल में तृणमूल के किले में सेंध लगाई है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी हेस्टिंग्स मतगणना केंद्र पहुंचे। चूंकि वे चुनाव में उम्मीदवार नहीं थे, चुनाव आयोग ने उन्हें वहां से बाहर जाने के लिए कहा।
बंगाल में सत्ताधारी दल की स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई है। बीजेपी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए 11 सीटें जीत ली हैं और 189 सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस संघर्ष कर रही है और उसके आंकड़े अभी भी दो अंकों में हैं।
भवानीपुर सीट की मतगणना फिर से शुरू कर दी गई है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि काउंटिंग रुकावट तब आई जब एक व्यक्ति मोबाइल फोन लेकर काउंटिंग सेंटर में प्रवेश कर गया। फोन तुरंत जमा करवा लिया गया, जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया बिना किसी और बाधा के फिर से जारी कर दी गई।
जमूरिया, आसनसोल में मतगणना के दौरान तृणमूल कांग्रेस का कार्यालय आग लगने और तोड़फोड़ का शिकार हुआ। पार्टी कार्यालय में हिंसक स्थिति देखी गई और यह घटना चुनावी माहौल में तनाव बढ़ाने वाली साबित हुई। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में TMC सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में आगे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, उन्होंने BJP के शुभेंदु अधिकारी के मुकाबले 7,184 वोटों के अंतर से बढ़त बनाए रखी है। इस सीट पर दोनों नेताओं के बीच कड़ा मुकाबला जारी है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP के कई उम्मीदवार विजयी रहे। कलिम्पोंग से भारत कुमार छेत्री ने 84,290 वोटों के साथ 21,464 मतों के अंतर से जीत हासिल की। मेदिनीपुर से शंकर कुमार गुच्छैत 1,33,041 वोटों के साथ 38,747 मतों से विजयी रहे। मोंटेश्वर से सैकत पांजा 96,559 वोटों और 14,798 मतों के अंतर से जीते। भतार से कारफा सौमेन 98,820 वोटों के साथ और आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल 1,19,582 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
जीत के बाद Bharatiya Janata Party के कार्यकर्ताओं ने की बिरयानी पार्टी#BJP #Victory #Celebration #BiryaniParty pic.twitter.com/C7PsFwYCKZ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 4, 2026
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर काउंटिंग सेंटर पर मौजूद हैं और राज्यपाल से मिलने जा सकती हैं। शुभेंदु अधिकारी भी काउंटिंग केंद्र पर उपस्थित हैं। भवानीपुर सीट की मतगणना करीब एक घंटे से रुकी हुई है, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और दोनों पक्षों के बीच निगाहें कड़ी टक्कर पर टिक गई हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में BJP ने मोंटेश्वर (Monteswar) सीट जीत ली है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने भगवानगोला (Bhagawangola) सीट को भारी मतों से बरकरार रखा। चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणामों में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों पार्टियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ बनाए रखी है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट के मतगणना केंद्र पहुंचीं। यह तब हुआ जब आरोप लगे कि TMC के एक मतगणना एजेंट को बाहर कर दिया गया। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पहले से मौजूद थे। पिछले राउंड में ममता की बढ़त कम हुई। सीट पर कड़ा मुकाबला जारी है और दिनभर रुझानों में उतार-चढ़ाव देखे गए।
मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव हार गए हैं। उन्हें कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में TVK के वी.एस. बाबू ने हराया। यह सीट DMK का सबसे सुरक्षित गढ़ मानी जाती थी।
आरजी कर रेप और हत्या मामले में पीड़ित डॉक्टर की मां तथा भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ पनिहाटी सीट से आगे चल रही हैं। सातवें राउंड की गिनती के बाद वे 17,000 से अधिक वोटों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं।
"बंगाल ने चुनी विकास की रफ़्तार
खिला कमल बनेगी डबल इंजन सरकार”पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर पश्चिम बंगाल की देवतुल्य जनता व भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
निश्चित रूप से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 4, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि बंगाल ने विकास की रफ्तार चुनी है और अब डबल इंजन सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई दी।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिखा, जिससे पार्टी के सरकार बनाने के संकेत मिले। इस पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने इस जीत को पूरे देश के लिए बड़ा तोहफा बताया और खुशी जताई।
बंगाल में भाजपा की जीत को लेकर एक कार्यकर्ता ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। वह झालमुड़ी लेकर ममता बनर्जी के आवास और TMC कार्यालय पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र में 51,062 वोटों से आगे चल रहे हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की जीत की हैट्रिक के बाद उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे समर्थकों के साथ जश्न मनाते और उत्साहपूर्ण अंदाज में नजर आ रहे हैं।
असम की जोरहाट सीट से कांग्रेस नेता गौरव गोगोई चुनाव हार गए। ताजा रुझानों और नतीजों में उन्हें कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा।
वीरान पड़ा बंगाल में TMC का दफ्तर, आखिर कहां गए सारे नेता और कार्यकर्ता?#ResultsOnDynamiteNews #electionresult2026 #TMC #WestBengal #Politics pic.twitter.com/kXiWsdYsls
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 4, 2026
दिल्ली में TMC के आधिकारिक कार्यालय के बाहर सुबह से सन्नाटा है। रुझानों में पार्टी करीब 100 सीटों पर सिमटती दिख रही है, जिससे न बड़े नेता पहुंचे हैं न कार्यकर्ताओं की हलचल है। वहीं कोलकाता में ममता बनर्जी के आवास के बाहर माहौल बदला हुआ है, जहां BJP समर्थकों का उत्साह और ‘जय श्री राम’ के नारे गूंज रहे हैं।
Assembly Election Result Update pic.twitter.com/B1tRtsg6A2
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 4, 2026
पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती के बीच दिनहाटा में TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई।
बीजेपी और टीएमसी के बीच झड़प
ताजा रुझानों के बाद BJP शासित राज्यों की संख्या में इजाफा हुआ है। क्षेत्रफल के हिसाब से अब लगभग 72% हिस्से पर BJP या उसके सहयोगियों की सरकार है। इस बड़े भूभाग में देश की करीब 78% जनसंख्या निवास करती है, जिससे पार्टी का राजनीतिक प्रभाव और मजबूत होता दिख रहा है।
बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल, ढोल-नगाड़ों के साथ सेलिब्रेशन#BJP #Celebration #Politics pic.twitter.com/l8Kj42xMFP
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 4, 2026
पश्चिम बंगाल की जीत के पीछे बीजेपी के असली धुरंधर #WestBengalLegislativeAssemblyelection2026 #ResultonDynamiteNews pic.twitter.com/pepZ2eS5ms
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 4, 2026
बंगाल के कूच बिहार में झड़प
वोटों की गिनती के बीच ममता बनर्जी ने काउंटिंग एजेंटों और उम्मीदवारों से काउंटिंग एरिया न छोड़ने की अपील की है। उन्होंने BJP पर शुरुआती राउंड में बढ़त दिखाकर बाद में परिणाम रोकने का आरोप लगाया। कई जगह काउंटिंग रुकने और मशीनों में गड़बड़ी की बात कही। उन्होंने केंद्रीय बलों और चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया, कार्यकर्ताओं से धैर्य रखने और अंत तक लड़ने का आह्वान किया।
पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती के बीच ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है।
জরুরি বার্তা pic.twitter.com/Uc82oihwEL
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 4, 2026
पश्चिम बंगाल में मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में बीजेपी 190 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य की राजनीति में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है और कई इलाकों में भगवा लहर का असर साफ दिखाई दे रहा है।
पश्चिम बंगाल के ताजा रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है और अब 194 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) 96 सीटों पर सिमटती दिख रही है, जिससे उसे बड़ा झटका लगा है। वाम दल भी 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
झारग्राम सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है, जो उसी क्षेत्र से जुड़ी है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में झालमुड़ी का आनंद लिया था। शुरुआती रुझानों में यहां बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय जा सकते हैं। बंगाल में जीत के जश्न के बीच वह संबोधित भी कर सकते हैं।
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मतगणना के रुझानों के बीच दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई।
इस समय दिए गए ताज़ा रुझानों के मुताबिक BJP आगे चल रही है और बहुमत के आंकड़े (148) से भी काफी ऊपर यानी 187 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं तृणमूल कांग्रेस पिछली बार की तुलना में कमजोर स्थिति में दिख रही है और उसे अपनी पुरानी सीटों में भी बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ रहा है।
विधानसभा चुनाव परिणाम 2026
देखें 11:00 बजे तक मुख्यमंत्रियों की स्थिति#ResultsOnDynamiteNews #AssemblyElections #VoteCounting #electionresult2026 pic.twitter.com/fC5LWN25LF— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 4, 2026
पश्चिम बंगाल में तीसरे राउंड की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी को पीछे छोड़ते हुए बढ़त हासिल कर ली है। शुरुआती रुझानों में जहां बीजेपी आगे चल रही थी, वहीं अब स्थिति में बदलाव देखने को मिला है।
ताजा मतगणना रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) 175 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 115 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सीपीएम ने एक सीट पर अपना खाता खोल लिया है, वहीं कांग्रेस अभी तक किसी भी सीट पर आगे नहीं है।
पश्चिम बंगाल में अब तक के वोट प्रतिशत में बीजेपी 45% के साथ आगे है, जबकि टीएमसी 41% पर है।#ResultsOnDynamiteNews #AssemblyElections #VoteCounting #electionresult2026 #WestBengal pic.twitter.com/1kavz8gUqj
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 4, 2026
ECI पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे 2026 के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भवानीपुर विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की गिनती के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से 1,558 वोटों से पीछे चल रही हैं।
यह सीट हाई-प्रोफाइल मानी जा रही है और यहां मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है।
पश्चिम बंगाल: (TMC) भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी पीछे
तमिलनाडु: (DMK) कोलाथुर सीट पर एम के स्टालिन पीछे
केरल: (Congress) धर्माडम सीट पर पिनाराई विजयन पीछे
असम: (BJP) जालुकबारी सीट पर हिमंत बिस्वा सरमा आगे
पुडुचेरी: (Congress) थंट्टाचवडी से एन रंगास्वामी पीछे
दुर्गापुर में शुरुआती रुझानों पर BJP कार्यकर्ता मना रहे जश्न
West Bengal: दुर्गापुर में शुरुआती रुझानों पर BJP ने जश्न शुरू किया, वहीं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला#ResultsOnDynamiteNews #electionresult2026 #westbengalelection #electionresults #bjp #bjpcelebration pic.twitter.com/i0l65na2u7
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 4, 2026
पश्चिम बंगाल में अब तक के रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लगभग 45% वोट शेयर मिला है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) को करीब 41% वोट प्राप्त हुए हैं।
नाओदा सीट से शुरुआती रुझानों में हुमायूं कबीर बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है और मतगणना के साथ स्थिति बदलने की संभावना भी बनी हुई है।
Location : Kolkata
Published : 4 May 2026, 8:14 AM IST
Topics : Assembly Election Results 2026 Assembly Results 2026 Results on Dynamite News West Bengal Election Results 2026 LIVE West Bengal Election