
मौसम ने अचानक ली करवट (img source: google)
New Delhi: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। ठंड की शुरुआत तेज हो गई है और कई राज्यों में तापमान लगातार गिर रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को ताज़ा अपडेट जारी करते हुए बताया कि उत्तर भारत में पारा तेजी से नीचे जा रहा है, जबकि दक्षिण भारत में बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में ठंड का असर दिखने लगा है। वहीं मुंबई, चेन्नई जैसे दक्षिणी शहरों में मौसम अलग रुख लिए हुए है।
दिल्ली में आज ठंड और बढ़ गई है। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और दृश्यता प्रभावित हुई। दिन के समय मौसम थोड़ा साफ रहेगा, लेकिन सुबह और रात की ठंड तेज रहेगी। अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रिकॉर्ड होने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 10 से 15 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
मुंबई का मौसम आज सामान्य है। दिन में हल्की उमस महसूस होगी लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है। समुद्र के आस-पास सुबह और शाम हल्की ठंडक का एहसास रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।
मुंबई बारिश की उम्मीद कम (img source: google)
कोलकाता में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। दिन में मौसम सुहावना रहेगा लेकिन शाम होते-होते ठंड बढ़ेगी। आज शहर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है।
चेन्नई में आज गर्मी और उमस बनी रहेगी। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है, इसलिए छाता साथ रखने में फायदा है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रहेगा।
लखनऊ में सुबह और शाम ठंड साफ तौर पर बढ़ चुकी है। हवा की गति 10 से 15 किमी प्रति घंटा रह सकती है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री तक गिरने की संभावना है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
Weather Update: दिल्ली में वायु प्रदूषण और ठंड का डबल अटैक; मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
पटना में अगले 24 घंटों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। सुबह कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की उम्मीद है।
रांची में आज मौसम ठंडा रहेगा। सुबह-शाम हवा में ठंडक ज्यादा महसूस होगी। अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री तक रह सकता है। बाहर निकलने वाले लोग हल्के गर्म कपड़े जरूर पहनें।
जयपुर में ठंड लगातार बढ़ रही है। रात का तापमान लगभग 10 डिग्री तक नीचे जा सकता है, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। शाम और रात के समय गर्म कपड़े जरूरी हैं।
भोपाल में सुबह-शाम ठंड महसूस होगी और कई इलाकों में हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
Location : News Delhi
Published : 23 November 2025, 7:38 AM IST
Topics : Delhi Cold Delhi Weather IMD UP Weather Weather Update