New Delhi: दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता बहुत खराब हो गई है। ऐसे में रविवार को 329 एक्यूआई के साथ नोएडा देश का और एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं, 333 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद पहले स्थान पर 306 एक्यूआई के साथ हापुड़ देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा।
इसके साथ ही नोएडा के कई सेक्टरों में वायु प्रदूषण रेड जोन में रहा। इसमें सबसे अधिक प्रदूषित सेक्टर-125, 116 और सेक्टर एक रहा। सेक्टर-125 का एक्यूआई 362, सेक्टर-116 का एक्यूआई 363 और सेक्टर एक का एक्यूआई 333 दर्ज किया गया।
यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। 20 अक्टूबर तक किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि बीच-बीच में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं, पर बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, जिससे रातें ज्यादा ठंडी महसूस होंगी।
मौसम विभाग ने पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदलने के संकेत दिए हैं। IMD ने हिमाचल प्रदेश में 24 से 30 अक्टूबर के बीच कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं आज राज्य में मौसम साफ रहेगा। यात्रा और पर्यटन के लिए यह मौसम अनुकूल है।
बिहार में स्पष्ट तौर पर बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन 21-22 अक्टूबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक की गतिविधि हो सकती है। इससे आस-पास के पूर्वी भारत (यानी बिहार-झारखंड-प.बंगाल) में हल्के बादल या आंशिक प्रभाव संभव। मुख्यतः साफ और शुष्क मौसम रहने का अनुमान। आज छोटी दिवाली के दिन राज्य में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।
Weather Update: दिल्ली-यूपी में गुलाबी ठंड की आहट, जानिए देशभर के मौसम का ताजा अपडेट
मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने 18 अक्टूबर को राज्य के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। लगातार हो रही मौसमी गतिविधियों के कारण इंदौर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जिससे अच्छी खासी सर्दी का अहसास हो रहा है। IMD के अनुसार, दिवाली तक अधिकतम तापमान में और कमी आने की उम्मीद है।
IMD के अनुसार, 18–22 अक्टूबर को कोंकण-गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में बिजली-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 21-22 अक्टूबर को मराठवाड़ा में भी ऐसी गतिविधि की संभावना है। मुंबई क्षेत्र में छिटपुट हल्की बारिश या उमस भरा मौसम बना रहेगा।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से शहर में ग्रीन पटाखे ही जलाने के निर्देश हैं इसके बाद भी अवैध रूप से अन्य पटाखे बिक रहे हैं। इन पटाखों से प्रदूषण स्तर बढ़ता है।
Weather update: दिवाली से पहले दिल्ली-NCR की हवा पर गहराया संकट, जानें आज का AQI और मौसम का हाल
रेड जोन में दर्ज हो रही शहर की हवा की वजह से पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर भी बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं। जिन मरीजों को सांस और अस्थमा की समस्या है उनको ज्यादा परेशानी हो रही है। ऐसे में डॉक्टर विशेष सलाह दे रहे हैं कि दिवाली के दौरान मास्क से ही खुद का बचाव संभव है।