
शेख हसीना की पार्टी के 30 लोग घायल(AI Generated img)
Dhaka: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में उनकी पार्टी अवामी लीग के कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। इस घटना में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हमले के दौरान देसी बम फेंके गए और कई घरों व दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई।
ये भी पढ़ें- सुबह-सुबह 5 देशों में कांपी धरती, भारत से नेपाल और चीन तक भूकंप के झटकों से हड़कंप
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के कई कार्यकर्ता इस हमले में घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। हमले के दौरान कई जगहों पर संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया।
शेख हसीना के भारत लौटने पर हमलें(AI Generated img)
दरअसल, अवामी लीग के कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के समर्थन में रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान उन पर देसी बम फेंके गए और हमला किया गया। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने की बात कही है। उनके इस ऐलान के बाद से ही देश में अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बांग्लादेश में अवामी लीग और उससे जुड़ी गतिविधियों पर पहले से ही रोक लगी हुई है।
ये भी पढ़ें- श्मशान में भी गुणवत्ता की अर्थी! लाखों का सौंदर्यीकरण चंद दिनों में उखड़ा
गोपालगंज पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का गृह जिला है। यहां के कोटालीपाड़ा इलाके में यह घटना हुई। खास बात यह है कि सोमवार को ही बांग्लादेशी नेता और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने भारत के खिलाफ विवादित बयान दिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की थी। इसके बाद इस इलाके में हुई हिंसा ने एक बार फिर बांग्लादेश के हालात को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
Location : bhaka
Published : 24 November 2026, 9:13 AM IST
Topics : Awami League Workers Injured Bangladesh Violence Breaking News Gopalganj Violence sheikh hasina