न मांग में सिंदूर, न हाथों में मेहंदी, फिर भी उनके Modern Look ने खींचा सबका ध्यान

शादी के मौके पर दुल्हन का लुक कैसा होना चाहिए , इस toipc पर सबकी अपनी पसंद होती है। काव्या मारन के शैंपेन गोल्ड गाउन उनके सबसे अट्रैक्टिव लुक्स में से एक है। अनिरुद्ध रविचंदरकाव्या मारन का वाइन रेड आउटफिट भी काफी अट्रैक्टिव है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 November 2026, 12:27 PM IST

New Delhi: शादी के मौके पर दुल्हन का लुक कैसा होगा, इसे लेकर हर किसी की अपनी पसंद होती है। कोई हैवी लहंगे और ट्रेडिशनल ब्राइडल ज्वेलरी पसंद करती है तो कोई मॉडर्न गाउन और मिनिमल एक्सेसरीज में अपना स्टाइल दिखाती है। कुछ ऐसा ही अंदाज काव्या मारन का भी देखने को मिला। सनराइजर्स हैदराबाद की CEO और सन टीवी नेटवर्क के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी वेडिंग तस्वीरों में शैंपेन गोल्ड गाउन से लेकर वाइन रेड आउटफिट तक कई ग्लैमरस लुक्स देखने को मिले। खास बात ये है कि उनके लुक्स में न मांग में सिंदूर नजर आया, न हाथों में मेहंदी और न ही गले में मंगलसूत्र। उनका पूरा फैशन स्टाइल मॉडर्न और मिनिमल नजर आया।

ये भी पढ़ें-‘मेरी नहीं तो किसी की नहीं…’ शादी की खबर सुनते ही सलमान ने उठाया खौफनाक कदम

काव्या मारन के लुक्स ने खींचा सबका ध्यान

काव्या मारन का शैंपेन गोल्ड गाउन उनके सबसे अट्रैक्टिव लुक्स में से एक है। उन्होंने फ्लोर लेंथ फिटेड गाउन पहना, जिस पर सीक्विन और बीड्स की खूबसूरत डिटेलिंग की गई है। इसकी डीप नेकलाइन और स्लीवलेस डिजाइन आउटफिट को मॉडर्न पार्टी वियर लुक दे रहे हैं। लेकिन इस ड्रेस का सबसे खास एलिमेंट पीच कलर का फेदर रैप है। कंधों पर स्टाइल किया गया ये रैप पूरे लुक का स्टेटमेंट पीस बन गया। इसकी वॉल्यूम और टेक्सचर गोल्डन गाउन के साथ खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट बना रहे हैं। उन्होंने इसके साथ छोटी ड्रॉप ईयररिंग्स कैरी कीं और हैवी नेकलेस से दूरी रखी।

kavya maran के skin colour gown की detailing ने ली attention( img;x)

आउटफिट पर बारीक एम्बेलिशमेंट और फ्लोरल डिटेलिंग का काम 

अनिरुद्ध रविचंदरकाव्या मारन का वाइन रेड आउटफिट भी काफी अट्रैक्टिव है। इस फ्लोर लेंथ ड्रेस में फिटेड सिल्हूट के साथ हाई नेकलाइन और फुल स्लीव्स दी गई हैं। पूरे आउटफिट पर बारीक एम्बेलिशमेंट और फ्लोरल डिटेलिंग की गई है। इसकी बॉडी फिटिंग और नीचे का फ्लोइंग फॉल लुक को बेहद एलिगेंट बना रहा है। ड्रेस का हाई नेक डिजाइन इसे एक अलग स्टाइल दे रहा है। इसके साथ काव्या ने मिनिमल एक्सेसरीज चुनीं। वहीं ने ब्लैक आउटफिट कैरी किया, जो उनके रेड लुक के साथ शानदार कलर कॉम्बिनेशन बना रहा है।

modern look ने खींचा सबका ध्यान 

​काव्या के वेडिंग लुक्स की सबसे खास बात उनकी स्टाइलिंग है। आमतौर पर दुल्हनें शादी के मौके पर हैवी नेकलेस, मांग टीका, चूड़ियां और कई तरह की ब्राइडल ज्वेलरी कैरी करती हैं। लेकिन काव्या की इन तस्वीरों में ऐसा ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक नजर नहीं आया। उन्होंने न तो हैवी नेकलेस पहना और न ही मंगलसूत्र नजर आया। मांग में सिंदूर और हाथों में मेहंदी भी तस्वीरों में दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने अपने आउटफिट्स को ही लुक का मेन अट्रैक्शन बनाया और एक्सेसरीज को काफी मिनिमल रखा।

Anirudh की styling का भी अलग अंदाज

काव्या मारन के साथ अनिरुद्ध का फैशन स्टाइल भी काफी खास रहा। गोल्डन गाउन के साथ उन्होंने ब्लैक शर्ट और ट्राउजर के ऊपर सिल्वर ग्रे टेक्सचर्ड ब्लेजर पहना। ब्लेजर की मेटैलिक डिटेलिंग और ब्लैक लैपल्स ने उनके लुक को पार्टी वियर टच दिया। वहीं एक दूसरी तस्वीर में दोनों वाइन रेड और ब्लैक आउटफिट में नजर आए। काव्या का रेड गाउन और अनिरुद्ध का ब्लैक लॉन्ग जैकेट वाला लुक एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट कर रहा था। दोनों ने मैचिंग आउटफिट के बजाय कलर कॉम्बिनेशन और अपनी पर्सनल स्टाइलिंग पर फोकस किया।

minimal makeup ने looks को बनाया extraordinary

काव्या ने अपने आउटफिट्स के साथ मेकअप और हेयर स्टाइलिंग भी सटल रखी। गोल्डन गाउन के साथ उनके खुले वेवी हेयर, सॉफ्ट आई मेकअप और न्यूड लिप शेड काफी अच्छे लग रहे हैं। वहीं रेड आउटफिट के साथ उनका हेयरस्टाइल थोड़ा स्लीक नजर आया। उन्होंने मेकअप को ओवरडन रखने के बजाय सॉफ्ट ग्लैम लुक चुना। कुल मिलाकर काव्या के ये वेडिंग लुक्स बताते हैं कि ब्राइडल फैशन में हैवी ज्वेलरी और ट्रेडिशनल स्टाइलिंग के बिना भी अपने आउटफिट, एक्सेसरीज और पर्सनल स्टाइल से एक अलग फैशन स्टेटमेंट बनाया जा सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  25 November 2026, 12:27 PM IST