
उज्जैन महाकाल मंदिर में भगदड़ (सोर्स- एक्स)
Ujjain: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर परिसर में एक बार फिर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की लंबी कतार में अचानक भगदड़ मच गई। इस घटना के कारण दर्शन के लिए खड़े कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप बैरिकेडिंग के भीतर लगे डीपी के पास अचानक करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैल गई। इस झूठी खबर के सामने आते ही कतार में खड़े लोगों में भारी डर बैठ गया और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान बचने की कोशिश में कई लोग गिर पड़े और बैरिकेड्स से टकराकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए, जिससे कुछ समय के लिए वहां चीख-पुकार मच गई।
Ujjain Stampede: नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान मची भगदड़, कई घायल अस्पताल में भर्ती #Nagchandreshwar #Temple #Ujjain #NagPanchami #ViralVideo #DynamiteNews @CommissionerUJN @UjjainPolice pic.twitter.com/oFD2B211KD
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 17, 2026
हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं में हिंदू बाई, ढांचा भवन (उज्जैन); सागर (19 वर्ष), किशनपुरा (उज्जैन); लक्ष्मीबाई, ढांचा भवन (उज्जैन); अनसूया और उनकी मां ममता (गंजबासौदा); हरिश्चंद्र (ग्राम सिलवासा, वापी, गुजरात); सोनम (18 वर्ष, ग्वालियर); सुजीत कुमार (दरभंगा, बिहार); खुशी (ग्वालियर); तथा तुलसी और उनकी मां रेखा बाई (वलसाड, गुजरात) शामिल हैं। इनमें हरिश्चंद्र के पैरों में बैरिकेड्स से टकराने के कारण गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को तुरंत चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका डॉक्टर की देखरेख में इलाज चल रहा है।
यूपी पुलिस को बदमाशों की खुलेआम चुनौती, अमरोहा में कई राउंड फायरिंग; दो गुटों में गैंगवार कनेक्शन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अमले ने तत्काल मोर्चा संभाला। स्थिति को नियंत्रित करते हुए अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया। हालांकि इस दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए दर्शन व्यवस्था जरूर प्रभावित हुई, लेकिन प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई और वर्तमान में दर्शन व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
Location : Ujjain
Published : 17 August 2026, 12:28 PM IST