हिंदी
टीवी एक्टर आशीष कपूर (Img: Google)
New Delhi: दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में आयोजित एक हाउस पार्टी से जुड़े कथित दुष्कर्म मामले में टीवी अभिनेता आशीष कपूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी (नॉर्थ) राजा बंथिया ने गुरुवार को जानकारी दी कि आरोपी को पुणे से पकड़ा गया, जहां वह पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
यह मामला अगस्त माह का है, जब 24 वर्षीय महिला, जो एक निजी कंपनी में काम करती है और पंजाबी बाग की रहने वाली है, ने पुलिस को शिकायत दी। महिला ने कहा कि उसे एक दोस्त ने पार्टी में बुलाया था। वहां पहुंचने पर उसने करीब पांच लोगों को देखा, जिनमें उसका दोस्त और एक अन्य महिला भी मौजूद थी।
आशीष कपूर दिल्ली में दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार (Img: Google)
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म हुआ। महिला का यह भी आरोप है कि पार्टी में मौजूद लोगों ने उसे पीटा और पूरी घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर 11 अगस्त को सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया। शुरुआती बयान में महिला ने आशीष कपूर समेत अन्य लोगों के खिलाफ भी आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में अपने बयान में संशोधन करते हुए केवल आशीष कपूर को ही सीधे तौर पर आरोपी बताया।
Uttar Pradesh Crime News: चंदौली में अरविंद यादव हत्याकांड में दो शूटर गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आशीष कपूर की लोकेशन को ट्रैक करना शुरू किया। वह लगातार ठिकाने बदलता रहा और अंततः पुणे से पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि महिला द्वारा दिए गए बदलते बयानों को ध्यान में रखते हुए पुलिस कानूनी राय भी ले रही है। जांच कई पहलुओं से की जा रही है और मामले की तह तक जाने की कोशिश हो रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Mainpuri Crime News: प्रेमी ही निकला महिला का हत्यारा, ऐसे खोला पुलिस ने राज
आशीष कपूर टीवी जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने 'सरस्वतीचंद्र', 'लव मैरिज या अरेंज मैरिज', 'चांद छुपा बादल में', 'देखा एक ख्वाब', 'मोलक्की', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'वो अपना सा' और 'बंदिनी' जैसे धारावाहिकों में काम किया है।
Location : New Delhi
Published : 4 September 2025, 11:54 AM IST