1500 पेटी शराब से भरा ट्रक सीधे थाने में घुसा, तोड़ दी थाने की चाहरदीवारी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज, 1500 पेटी देसी शराब से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पुलिस थाने में घुस गया। ट्रक ने पहले थाने की बाउंड्री वॉल तोड़ी और फिर परिसर के अंदर जा पहुंचा।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 19 November 2026, 10:06 AM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार में गुरुवार सुबह एक अजीबोगरीब हादसा हुआ। करीब 1500 पेटी देसी शराब से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पुलिस थाने में घुस गया। ट्रक ने पहले थाने की बाउंड्री वॉल तोड़ी और फिर परिसर के अंदर जा पहुंचा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि समय पर पहुंचने की जल्दबाजी में चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी थी। इसी दौरान ट्रक बेकाबू हो गया और सीधे पुलिस थाने की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए अंदर घुस गया।
हादसे के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद किसी को चोट नहीं आई। हादसे में थाने की बाउंड्री वॉल को नुकसान पहुंचा है।

टक्कर से थाने की दीवार टूट गई 

इसी दौरान ट्रक बेकाबू हो गया और सीधे भितरवार थाने की बाउंड्री वॉल से टकरा गया. टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार टूट गई और ट्रक थाना परिसर में जा पहुंचा. अचानक हुई इस घटना से थाने मे हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी बाहर निकले तो सामने शराब से भरा ट्रक खड़ा था। ट्रक चालक की पहचान नरेश गिरी के रूप में हुई है। वह सीहोर का रहने वाला है।  पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।  चालक ने शराब से जुड़े कुछ दस्तावेज भी दिखाए हैं,  हालांकि, इन दस्तावेजों की जांच अभी बाकी है, पुलिस आबकारी विभाग से इनकी पुष्टि कराएगी।

ड्राइवर ने नही दी थी जानकारी 

मामले में एक और बात सामने आई है. ट्रक के तय समय से लेट होने की सूचना ड्राइवर ने पुलिस और आबकारी विभाग को नहीं दी थी। नियम के मुताबिक, शराब ले जा रहे ट्रक के निर्धारित समय से देरी होने पर संबंधित विभाग को इसकी जानकारी देना जरूरी होता है.

पुलिस अब यह भी पता लगा रह रही है कि ट्रक में शराब की पेटियों की संख्या दस्तावेजों में दर्ज संख्या से मेल खाती है या नहीं  इसके अलावा चालक ने शराब पी रखी थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने नरेश गिरी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन थाने की बाउंड्री वॉल वॉल को काफी नुकसान पहुंचा है। ट्रक को परिसर से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आबकारी विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Location :  Madhya Pradesh

Published :  19 November 2026, 10:01 AM IST