ये अरविंद केजरीवाल के घर की तस्वीर नहीं, प्रवेश वर्मा ने फर्जी तस्वीर दिखाई- AAP

शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि केजरीवाल का नया सरकारी बंगला बेहद भव्य और आलीशान है। कई तस्वीरें जारी करते हुए उन्होंने इसे "शीश महल-2" करार दिया

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 25 April 2026, 1:52 PM IST

New Delhi: दिल्ली में पीसी को संबोधित करते हुए प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा निशाना साधा, जिसमे उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए।

प्रवेश वर्मा के पीसी में दिए गए इस बड़े बयान के बाद अब  आम आदमी पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है। प्रवेश वर्मा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि ये अरविंद केजरीवाल के घर की तस्वीर नहीं है।   प्रवेश वर्मा ने फर्जी तस्वीर दिखाई है।

बीजेपी नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा जारी की गई तस्वीरों पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीखा पलटवार करते हुए उन्हें 'पूरी तरह फर्जी बताया है।

अरविंद केजरीवाल के नए घर को लेकर दिल्ली में राजनीतिक बवाल मच गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने BJP नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा की जारी की गई तस्वीरों पर तीखा पलटवार करते हुए उन्हें "पूरी तरह से नकली" बताया है।

इस बीच, AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने परवेश वर्मा पर निशाना साधते हुए कहा, "परवेश वर्मा ने केजरीवाल जी के घर की जो तस्वीरें जारी की हैं, वे पूरी तरह से नकली हैं... मैं माननीय LG रेखा गुप्ता जी और परवेश वर्मा को चुनौती देता हूं कि वे अपने-अपने घर जनता के लिए खोलें। अगर अरविंद केजरीवाल जी अपना घर खोल दें, तो जनता तय कर लेगी कि असल में किसका घर सबसे शानदार है।"

 

Location :  New Delhi

Published :  25 April 2026, 12:12 PM IST