
दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों की भूमिका (सोर्स इंटरनेट)
Mumbai: फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों भारतीय वायु सेना के वह वीर योद्धा थे जिन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान अदम्य साहस दिखाया। 14 दिसंबर 1971 को श्रीनगर एयरबेस पर पाकिस्तान के छः सैबर जेट विमानों ने अचानक हमला किया। उस समय बेहद कठिन परिस्थितियों में उन्होंने दो दुश्मन विमानों को मार गिराया, जबकि अकेले थे। इस वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित किया गया – भारतीय वायुसेना के इतिहास में यह सम्मान पाने वाले इकलौते अफसर हैं।
सूत्रों के अनुसार, शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म 17 जुलाई 1943 में पंजाब के लुधियाना में हुआ था। उनके पिताजी का नाम तेजा सिंह सेखों था जोकि आर्मी में अफसर थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंजाब के पाठशालों और सरकारी स्कूलों में प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में दाखिला लिया और 1967 में भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त किया।
1971 युद्ध के दौरान जब श्रीनगर एयरबेस पर हमला हुआ, सेखों ने अपने Gnat फाइटर जेट को उड़ाया, जबकि रनवे अभी पूरी तरह से साफ नहीं हुआ था। उन्होंने छह सैबर जेट्स का अकेले मुकाबला किया। दो दुश्मन विमानों को गिराने में सफल रहे और बाकी को पीछे हटने पर मजबूर किया। यह वीरता का ऐसा उदाहरण था जिसे भारतीय वायुसेना इतिहास में अद्वितीय और प्रेरणास्पद माना जाता है।
फिल्म बॉर्डर 2, जो 23 जनवरी 2026 को रिलीज़ हो रही है, उसमें दिलजीत दोसांझ शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों की भूमिका निभा रहे हैं। दिलजीत ने विजय दिवस के मौके पर यह जानकारी खुद साझा की और बताया कि यह किरदार निभाना उनके लिए गर्व और भावनात्मक जिम्मेदारी की बात है।
अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी ये सभी नजर आएंगे। साथ ही इनके साथ रश्मिका मंदाना, सोनम बाजवा और मौनी रॉय एक्ट्रेस देखने को मिलेंगी। फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई है कि, यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में 1971 भारत-पाक युद्ध की वीरगाथा और असल जीवन के सैनिकों की कहानियां दिखाई जाएंगी।
शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों भारतीय इतिहास के वह रत्न हैं, जिनकी बहादुरी और बलिदान की मिसाल आज भी युवाओं को प्रेरणा देती है। बॉर्डर 2 के जरिए एक नई पीढ़ी को उनके बारे में जानने का अवसर मिलेगा। दिलजीत दोसांझ द्वारा निभाया गया यह किरदार निश्चित रूप से पर्दे पर एक गहरा असर छोड़ेगा। आपको इस फिल्म का कितना इंतजार है हमे कॉमेंट में जरूर बताए।
Location : Mumbai
Published : 26 July 2025, 2:16 PM IST
Topics : Border 2 Diljit Dosanjh Border 2 Story Border 2 Border 2 release date India Pakistan war 1971 Indo Pakistani War of 1971 Kargil Divas Param Vir Chakra Who Is Nirmal Jit Singh