

तमिलनाडु के करूर में टीवीके (तमिलनाडु वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से 33 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।
तमिलनाडू में अभिनेता विजय की रैली में भगदड़
Chennai: तमिलनाडु के करूर में टीवीके (तमिलनाडु वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से 36 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
तमिलनाडु में बड़ा हादसा, एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़
बच्चों सहित लगभग 33 लोगों की मौत, कई लोग घायल#latest @PMOIndia #TamilNadu pic.twitter.com/BcvCsp78RD— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 27, 2025
तमिलनाडु के करूर में टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय शनिवार को रैली कर रहे थे, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली में अचानक भगदड़ मचने से 36 से अधिक लोग की मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है। जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए. कई लोग बेहोश हो गए और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
46 लोग निजी अस्पताल में और 12 लोग सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं। पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने करूर में और डॉक्टर भेजने का आदेश दिया है। सलेम और नमक्कल से मेडिकल टीमें करूर के लिए रवाना हो रही हैं, जबकि त्रिची और सलेम से 40 से ज्यादा डॉक्टर पहले ही मौके पर हैं। सरकारी अस्पताल मरीजों से ओवरवेल्म हो गया है। राहत कार्यों की निगरानी के लिए मंत्री भी करूर में तैनात किए गए हैं।
तमिलनाडु में बड़ा हादसा
घटना के चलते विजय को अपना भाषण अस्थायी रूप से रोकना पड़ा क्योंकि भीड़ में कई लोग बेहोश हो गए थे। गंभीर भीड़भाड़ के कारण कई पार्टी कार्यकर्ता और बच्चे दबाव में आकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। इस दौरान विजय ने मंच से लोगों से शांति बनाए रखने और एंबुलेंस के लिए रास्ता खाली करने की अपील की।
Tamil Nadu Stampede: तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़, बच्चों सहित करीब 36 लोगों की मौत, कई हताहत#TamilNaduStampede #actorVijayrally #Chennai #rallyinKarur pic.twitter.com/W30mU4Uri3
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 27, 2025
तमिलनाडु के करूर जिले में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई भगदड़ में बच्चों सहित कई लोगों की मौत पर राज्यपाल आरएन रवि ने शोक जताया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना को “दुखद” बताया. राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
खबर अपडेट हो रही है..